Edited By Radhika,Updated: 05 Aug, 2026 04:30 PM

Honda अगस्त में अपने ग्राहकों के लिए Amaze, City और Elevate पर कई तरह के ऑफर्स दे रही है। Elevate पर डिस्काउंट मौजूदा मॉडल पर लागू होगा। कंपनी द्वारा दिए गए यह ऑफर1 अगस्त से लागू हो गए हैं।
Honda Cars Discount: Honda अगस्त में अपने ग्राहकों के लिए Amaze, City और Elevate पर कई तरह के ऑफर्स दे रही है। Elevate पर डिस्काउंट मौजूदा मॉडल पर लागू होगा। कंपनी द्वारा दिए गए यह ऑफर1 अगस्त से लागू हो गए हैं। आइए डिटेल में जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में-
Honda Elevate
Honda Elevate के वेरिएंट और मॉडल ईयर (MY) के आधार पर 1.79 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें ग्राहक 60,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 1.05 लाख रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट का लाभ उठा सकते हैं। Honda ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और ब्रांड की 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी पर 50% की छूट भी दे रही है, जिसकी कीमत अब 19,000 रुपये है। Honda Elevate की कीमत 11.81 लाख रुपये से 16.78 लाख रुपये के बीच है।
Honda City
Honda City पर कुल 95,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके कुछ खास वेरिएंट्स पर 30,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 56,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का लॉयल्टी इंसेंटिव मिल रहा है। इसके अलावा इसमें 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।Honda Amaze
Third-generation Honda Amaze के कुछ वैरिएंट्स पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें ग्राहक 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 21,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये का लॉयल्टी इंसेंटिव और 10,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।