Edited By Rohini Oberoi,Updated: 22 Jul, 2026 07:07 AM

ओडिशा के पवित्र धाम पुरी में मंगलवार को हुई अचानक भारी बारिश और जलभराव के कारण विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा का एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। बारिश के चलते गुंडिचा मंदिर के पास पानी भर जाने से तीन में से दो पवित्र रथों का...
Puri Rath Yatra Heavy Rain : ओडिशा के पवित्र धाम पुरी में मंगलवार को हुई अचानक भारी बारिश और जलभराव के कारण विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा का एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। बारिश के चलते गुंडिचा मंदिर के पास पानी भर जाने से तीन में से दो पवित्र रथों का 'दक्षिण मोड़' (Dakshina Moda) अनुष्ठान प्रभावित हुआ।
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) ने स्थिति को देखते हुए अनुष्ठान को बुधवार यानि कि आज तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस मौके पर श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने बताया कि भारी बारिश के कारण अनुष्ठान बीच में ही रोकना पड़ा। उन्होंने बताया कि देवी सुभद्रा के 'दर्पदलन' रथ का दक्षिण- मोड़ पूरा हो गया था।
हालांकि भगवान बलभद्र के 'तलध्वज' रथ का दक्षिण मोड़ शुरू होने के बाद अनुष्ठान को बारिश के कारण रोकना पड़ा जबकि भगवान जगन्नाथ के 'नंदीघोष' रथ का दक्षिण मोड़ अभी होना बाकी है। पाढ़ी ने कहा कि 'तलध्वज' रथ का दक्षिण मोड़ अब बुधवार को पूरा कराया जाएगा। उसी दिन 'नंदीघोष' रथ का दक्षिण मोड़ भी कराया जाएगा।