ऑफ द रिकॉर्ड: क्या मनमोहन राजस्थान से होंगे राज्यसभा सांसद!

Edited By Updated: 01 Jul, 2019 05:21 AM

off the record will the rajasthan rajya sabha mp from rajasthan

पूर्व प्रधानमंत्री व विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह 1991 से असम से लगातार 5 बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। उनका 5वां कार्यकाल 14 जून 2019 को खत्म हो गया है। असम में बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हार जाने से कांग्रेस विधायकों की संख्या...

नेशनल डेस्क: पूर्व प्रधानमंत्री व विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह 1991 से असम से लगातार 5 बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। उनका 5वां कार्यकाल 14 जून 2019 को खत्म हो गया है। 
PunjabKesari
असम में बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हार जाने से कांग्रेस विधायकों की संख्या बहुत कम हो गई है। सो इस बार वहां से मनमोहन सिंह को राज्यसभा सांसद बनाना संभव नहीं है जबकि यू.पी.ए. चेयरपर्सन सोनिया गांधी और राहुल गांधी उनको फिर से राज्यसभा सांसद बनवाना चाहते हैं। सो उनको राज्यसभा में भेजने के लिए तमिलनाडु में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी डी.एम.के. तैयार हो गई थी। 
PunjabKesari
डी.एम.के. इसमें से एक सीट पर मनमोहन सिंह को समर्थन करके जिताने के लिए राजी हो गई थी लेकिन इसी बीच राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी की असमय मौत हो गई। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है इसलिए कांग्रेस अब मनमोहन सिंह को राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनवाने पर विचार कर रही है। 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!