शनि अमावस्या की रात... सामने आई एक और 'ढोंगी बाबा' की शर्मनाक हरकत

Edited By Updated: 18 May, 2026 07:53 PM

on the night of shani amavasya  another  fake baba s  shameful act comes to li

महाराष्ट्र के धुले जिले में 'शनि अमावस्या' पर अपने आश्रम में अनुष्ठान करने के बाद, एक स्वयंभू बाबा ने कथित तौर पर एक निजी कंपनी की महिला कर्मचारी की गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने यौन उत्पीड़न के बाबा के प्रयास का विरोध किया था। पुलिस...

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के धुले जिले में 'शनि अमावस्या' पर अपने आश्रम में अनुष्ठान करने के बाद, एक स्वयंभू बाबा ने कथित तौर पर एक निजी कंपनी की महिला कर्मचारी की गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने यौन उत्पीड़न के बाबा के प्रयास का विरोध किया था। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरोपी ने बाद में महिला के पुरुष मित्र की भी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान योगेश उर्फ ​​भैया बापू खैरनार (33) के रूप में हुई है, जिसने बाद में दोनों के शवों को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था। मुंबई से करीब 340 किलोमीटर दूर उत्तरी महाराष्ट्र के धुले जिले के जैताने गांव का रहने वाला खैरनार एक आश्रम संचालित करता है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह अपराध तब प्रकाश में आया जब निजामपुर इलाके में रायपुर-भडगांव रोड के पास से 25 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पीड़िता का चेहरा कपड़े से ढका हुआ था और उसके शव पर एक भारी पत्थर रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। जांच के दौरान पता चला कि एक दूसरे गांव की रहने वाली पीड़िता एक निजी फाइनेंस कंपनी की कर्मचारी थी।

अधिकारी के अनुसार, वह पारिवारिक विवादों और नौकरी से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रही थी, जिसके समाधान के लिए वह और उसका पुरुष मित्र 16 मई (शनिवार) को शनि अमावस्या के अवसर पर कुछ विशेष अनुष्ठान करने खैरनार के आश्रम गए थे। अनुष्ठान पूरा होने के बाद, 'बाबा' ने महिला को मोटरसाइकिल से घर छोड़ने की पेशकश की, जबकि उसका दोस्त आश्रम में ही रुक गया। रास्ते में आरोपी ने एक सुनसान जंगली इलाके के पास मोटरसाइकिल रोकी और महिला के साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया और मदद के लिए चिल्लाने की कोशिश की, तो खैरनार ने कथित तौर पर कपड़े से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद खैरनार आश्रम लौटा और उसने लोहे की रॉड से महिला के दोस्त की भी हत्या कर दी। वह शव को बैलगाड़ी में रखकर ले गया और दो पहाड़ियों के बीच एक सुनसान इलाके में फेंक दिया। पुलिस के एक दल ने उस स्थान के पास से एक भगवा रुमाल बरामद किया जहां पुरुष का शव फेंका गया था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस इस ढोंगी बाबा के आश्रम तक पहुंची और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस दोहरे हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। खैरनार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) और 238 (साक्ष्य मिटाना) सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!