एक क्लिक और खाते से उड़ गए ₹74,000, इस शख्स ने जो किया, वो आप न करें

Edited By Updated: 24 Apr, 2026 03:20 AM

one click and 74 000 vanished from the account

आज के डिजिटल युग में बैंक लोन या रिवॉर्ड पॉइंट्स पाना जितना आसान लगता है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है। बेंगलुरु में एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक कंपनी के डायरेक्टर ने महज एक क्लिक के चक्कर में अपनी मेहनत की कमाई गंवा दी।

बेंगलुरु: आज के डिजिटल युग में बैंक लोन या रिवॉर्ड पॉइंट्स पाना जितना आसान लगता है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है। बेंगलुरु में एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक कंपनी के डायरेक्टर ने महज एक क्लिक के चक्कर में अपनी मेहनत की कमाई गंवा दी।

क्या है पूरा मामला?
यह घटना 15 अप्रैल की है, जब बानाशंकरी के रहने वाले 56 वर्षीय एक व्यक्ति, जो एक कंपनी के डायरेक्टर हैं, को एक अनजान नंबर से मैसेज और कॉल आया। मैसेज में चेतावनी दी गई थी कि 'रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने का आज आखिरी दिन है' और साथ में एक लिंक भी दिया गया था।

पीड़ित व्यक्ति ने उस मैसेज पर भरोसा कर लिया और लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उन्हें रिवॉर्ड पॉइंट पाने के लिए मात्र 34 रुपये की मामूली फीस भरने को कहा गया। जैसे ही उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड से यह छोटी सी पेमेंट की, उनके खाते से 73,889 रुपये कट गए। एक छोटी सी गलती इस शख्स पर इतनी भारी पड़ी कि उन्हें हजारों रुपये का चूना लग गया।

आप न करें ये गलतियां
स्रोतों के अनुसार, अक्सर लोग बैंक के चक्करों और कागजी कार्रवाई से बचने के लिए आसान रास्तों या लुभावने ऑफर्स वाले ऐप्स पर भरोसा कर लेते हैं, जो साइबर अपराधियों के लिए एक बड़ा मौका बन जाता है।

बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके:

  • अनजान संदेशों को करें इग्नोर: किसी भी अनजान नंबर से आने वाले कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें।
  • लिंक पर न करें क्लिक: किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें, खासकर तब जब उसमें 'लास्ट डे टू रिडीम' जैसी जल्दबाजी दिखाई गई हो।
  • तुरंत करें शिकायत: यदि आप ऐसी किसी धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो बिना देरी किए पुलिस और साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

सावधानी ही बचाव है, इसलिए किसी भी लुभावने ऑफर के झांसे में आकर अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!