Edited By Rohini Oberoi,Updated: 19 Jun, 2026 09:32 AM

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। रॉयल सिटी कॉलोनी में रहने वाले दो युवकों ने मामूली विवाद के बाद अपने ही एक पड़ोसी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।...
Noida Murder Case : ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। रॉयल सिटी कॉलोनी में रहने वाले दो युवकों ने मामूली विवाद के बाद अपने ही एक पड़ोसी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।
वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह घटना बीती शाम बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित रॉयल सिटी कॉलोनी में हुई। मृतक की पहचान जीवन किशोर (50) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: Delhi factory fire: दिल्ली के द्वारका में नमकीन फैक्टरी में लगी भीषण आग, आधी रात को मची अफरा-तफरी
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जीवन किशोर का अपने पड़ोसी विशाल कश्यप और विक्की के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद विशाल कश्यप और विक्की ने कथित तौर पर जीवन किशोर को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।