कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, 7 अन्य घायल

Edited By Updated: 17 Aug, 2026 06:04 PM

one person killed 7 others injured in head on collision between cars

देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में 24 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई तथा सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

नेशनल डेस्क : देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में 24 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई तथा सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर में हुआ। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान देवरिया के अबू बकर नगर निवासी जहांगीर के बेटे शारिक के रूप में हुई है।

सूत्रों के मुताबिक बलिया से गोरखपुर की ओर जा रही एक कार में दो लोग सवार थे जो सड़क पर खड़े एक टैंकर और नगर पंचायत द्वारा नाली बनाने के लिए रखी गयी निर्माण सामग्री के पास से गुजर रही थी और उनके बीच से निकलने की कोशिश में उनकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर गई और गोरखपुर से देवरिया की ओर आ रही दूसरी कार से टकरा गयी। सूत्रों ने बताया कि टक्कर बहुत जोरदार थी और दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद बलिया की ओर से आ रही कार में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और साथ ही मौके पर दमकल की गाड़ी भी बुलाई गई और आग पर काबू पाया गया। सूत्रों ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शारिक की मौत हो गई, जबकि आदिल और साहिल अंसारी की हालत गंभीर बताई गई है।

रुद्रपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों कारों में कुल नौ लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियों को सड़क से हटाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!