भीषण सड़क हादसा: महाकाल के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धलुओं की कार को कंटेनर ने मारी टक्कर, छह लोगों की मौत

Edited By Updated: 09 Aug, 2026 05:25 PM

horrific road accident a container hits a car carrying devotees returning from

मध्यप्रदेश के धार जिले में रविवार को एक कंटेनर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा अपराह्न करीब डेढ़ बजे जिले के बदनावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचक वासा के निकट...

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में रविवार को एक कंटेनर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा अपराह्न करीब डेढ़ बजे जिले के बदनावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचक वासा के निकट बदनावर-उज्जैन राजमार्ग पर हुआ। दुर्घटना के सभी पीड़ित कार में सवार थे और गुजरात के रहने वाले थे। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर ने बताया कि बदनावर से लगभग चार किलोमीटर दूर पंचक वासा के निकट उज्जैन की ओर से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा, "मृतकों में सभी गुजरात के रहने वाले थे। अब तक चार मृतकों की पहचान हो चुकी है। 

 

शेष की पहचान की जा रही है। कंटेनर ट्रक के आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है।" बेलापुरकर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतकों के बारे में विस्तृत जानकारी मिलते ही सभी से साझा की जाएगी। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!