हिमाचल सरकार के एक साल का जश्न कार्यक्रम थोड़ी देर में, प्रियंका नहीं आएंगी, सुक्खू गिनाएंगे 365 उपलब्धियां

Edited By Updated: 11 Dec, 2023 11:43 AM

one year celebration program of himachal government in a while

हिमाचल की कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे होने पर 'एक साल व्यवस्था परिवर्तन के' के जश्न का कार्यक्रम थोड़ी देर बाद करीब 12 बजे से धर्मशाला में शुरू होगा। कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी नहीं आएंगी।

नैशनल डैस्क: हिमाचल की कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे होने पर 'एक साल व्यवस्था परिवर्तन के' के जश्न का कार्यक्रम थोड़ी देर बाद करीब 12 बजे से धर्मशाला में शुरू होगा। कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी नहीं आएंगी। प्रियंका गांधी रविवार को शिमला के छराबड़ा पहुंच गई थीं। मुख्यमंत्री ने प्रियंका को कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट बुलाया था। मगर, अब वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाई जोश को हल्का झटका लगा है।

PunjabKesari

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुक्खू सरकार के 365 दिन में लिए फैसले जनता को बताएंगे। बताएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री  कचहरी चौक से रैली स्थल तक पद यात्रा निकालेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। पुलिस ग्राउंट में 25 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।

PunjabKesari

ये बड़े नेता हो सकते हैं शामिल

PunjabKesari

हिमाचल सरकार ने कार्यक्रम के लिए प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला समेत कई राष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित कर रखा है। इनमें से प्रभारी राजीव शुक्ला व सह प्रभारी तेजिंदर बिट्टू ही इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सरकार के सभी मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व संगठन के बड़े नेता समारोह में शामिल होंगे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!