बड़ा हादसा: स्कूल बस का इंतजार कर रहे मासूमों को अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, 3 बच्चे घायल

Edited By Updated: 08 Jul, 2026 01:15 PM

out of control car hits children waiting for school bus 3 injured

नोएडा की एक आवासीय सोसाइटी में बुधवार सुबह एक कार ने स्कूल बस का इंतजार कर रहे कम से कम तीन बच्चों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः नोएडा की एक आवासीय सोसाइटी में बुधवार सुबह एक कार ने स्कूल बस का इंतजार कर रहे कम से कम तीन बच्चों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

थाना बिसरख प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना थाना बिसरख क्षेत्र स्थित पंचशील ग्रीन सोसाइटी की है जब एक महिला अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए कार से निकली थी।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठी और पहले सर्विस लेन में खड़ी एक स्कूटी को टक्कर मारी, फिर उसके पास खड़े कम से कम तीन बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। सिंह ने बताया कि हादसे में बच्चों को चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, कार को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!