पंजाब में धान की खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार

Edited By Updated: 05 Nov, 2024 08:44 PM

paddy procurement in punjab crosses 100 lakh metric tonnes

पंजाब में धान की खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार


चंडीगढ़, 5 नवंबर  (अर्चना सेठी) पंजाब में धान की खरीद ने 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर लिया है। पंजाब सरकार ने धान की निर्बाध खरीद सुनिश्चित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

यह उल्लेखनीय है कि इस खरीद सीजन के दौरान राज्य की मंडियों में 185 लाख मीट्रिक टन धान की आवक होने की संभावना है। इस बार राज्य में धान का रकबा 32 लाख हेक्टेयर था, जो केंद्रीय अनाज भंडार में धान का बड़ा योगदान करता है। खरीफ मंडीकरण सीजन 2024-25 के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक पहले ही 41,378 करोड़ रुपए की नकद ऋण सीमा (सी.सी.एल.) जारी कर चुका है।

मुख्यमंत्री, जिन्होंने राज्य में खरीद और लिफ्टिंग कार्यों की लगातार निगरानी की, ने व्यक्तिगत रूप से मंडियों में किसानों के एक-एक दाने की खरीद और लिफ्टिंग को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया। खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 5 नवंबर (मंगलवार) तक राज्य की मंडियों में 110.89 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 105.09 लाख मीट्रिक टन फसल की खरीद की जा चुकी है। फसल के भुगतान के लिए 22047 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। धान की आवक में अब तक पटियाला जिला सबसे आगे है, जहां 9.42 लाख मीट्रिक टन फसल पहुंची है। इसके बाद फिरोजपुर (8.14 एल.एम.टी.), तरनतारन (7.26 एल.एम.टी.), जालंधर (7.16 एल.एम.टी.) और संगरूर (7.10 एल.एम.टी.) हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के हितों की रक्षा के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में धान की निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने बताया कि धान की खरीद के लिए राज्य भर में 2651 मंडियां स्थापित की गई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!