अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हवाई हमलों की भारत ने की निंदा, कहा- संप्रभुता का होना चाहिए सम्मान

Edited By Updated: 14 Mar, 2026 09:04 PM

ndia condemns pakistani airstrikes on afghanistan says sovereignty must be resp

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान की ओर से किए गए हालिया हवाई हमलों की कड़ी आलोचना की है। भारत का कहना है कि इन हमलों में कई निर्दोष नागरिकों की जान गई है और नागरिक ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

नेशनल डेस्क : भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान की ओर से किए गए हालिया हवाई हमलों की कड़ी आलोचना की है। भारत का कहना है कि इन हमलों में कई निर्दोष नागरिकों की जान गई है और नागरिक ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि इस तरह के हमले किसी भी देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ हैं। मंत्रालय ने इसे आक्रामक कार्रवाई बताते हुए चिंता जताई कि इस घटना से क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है।

नागरिकों की मौत और बुनियादी ढांचे को नुकसान

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों में कई आम लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कई घरों और अन्य नागरिक सुविधाओं को भी नुकसान पहुंचा है। भारत ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि किसी भी संघर्ष में आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

भारत ने दोहराई अपनी नीति

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में स्पष्ट कहा कि भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता और उसकी क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की बात हमेशा करता रहा है। भारत ने सभी पक्षों से अपील की है कि वे अफगानिस्तान की स्वतंत्रता और स्थिरता को बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी से कदम उठाएं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!