पालघर अस्पताल हमला मामले में राहत के लिए शिवसेना विधायक के बेटे ने अदालत का किया रुख

Edited By Updated: 20 Nov, 2026 04:13 PM

palghar hospital attack case

पालघर से शिवसेना विधायक राजेंद्र गावित के बेटे रोहित गावित ने अस्पताल में हमले के मामले में आरोपमुक्त किए जाने का अनुरोध करते हुए स्थानीय अदालत का रुख किया है। एक सरकारी वकील ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अदालत इस मामले पर 25 नवंबर को सुनवाई कर सकती...

पालघर : पालघर से शिवसेना विधायक राजेंद्र गावित के बेटे रोहित गावित ने अस्पताल में हमले के मामले में आरोपमुक्त किए जाने का अनुरोध करते हुए स्थानीय अदालत का रुख किया है। एक सरकारी वकील ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अदालत इस मामले पर 25 नवंबर को सुनवाई कर सकती है। विशेष लोक अभियोजक सुधीर गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में हिंसा के मामले में 23 आरोपियों में से रोहित गावित और 10 अन्य न्यायिक हिरासत में हैं। आरोप है कि विधायक के बेटे समेत कुछ लोगों ने पांच और छह सितंबर की दरमियानी रात पालघर के एक निजी अस्पताल में कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। इन लोगों ने आरोप लगाया था कि दही हांडी उत्सव में घायल हुए कुछ 'गोविंदाओं' के इलाज के लिए अस्पताल ने उनसे अत्यधिक शुल्क वसूला था।

आरोपियों ने कथित तौर पर अस्पताल में तोड़फोड़ की, डॉक्टरों को धमकाया, कर्मचारियों के साथ मारपीट की और एक घायल व्यक्ति को जबरन गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) से बाहर ले गए। गुप्ता ने बताया कि आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है और अभियोजन पक्ष ने अदालत से आरोप तय करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, ''अदालत 25 नवंबर को सभी मामलों पर एक साथ सुनवाई करेगी।'' इससे पहले, पालघर की एक अदालत ने रोहित गावित और कई अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। जुलाई में ठाणे जिले के शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को एक नगर निगम अस्पताल में डॉक्टरों के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उच्चतम न्यायालय ने सितंबर में उसके आपराधिक इतिहास, गवाहों को प्रभावित करने की आशंका और हिरासत के दौरान कथित तौर पर अपने प्रभाव का दुरुपयोग करने की चिंताओं का हवाला देते हुए उसकी जमानत रद्द कर दी थी। न्यायालय ने जोर देकर कहा था कि डॉक्टरों को हमलों से सुरक्षा दी जानी चाहिए। 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!