जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहा, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Edited By Updated: 20 May, 2022 08:44 AM

part of tunnel collapses on jammu and kashmir highway

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने से चार लोग घायल हो गए और कई अन्य फंस गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने से चार लोग घायल हो गए और कई अन्य फंस गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात को खूनी नाले पर सुरंग का आगे की तरफ का एक छोटा-सा हिस्सा ढह गया। पुलिस तथा सेना ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान चलाया।

 

अधिकारियों ने बताया कि चार लोगों को मलबे से निकाला गया है, चारों घायल हैं तथा कई अन्य अब भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुरंग के आगे के हिस्से की तरफ खड़े बुलडोजर और ट्रक समेत कई वाहन और मशीनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

 

उन्होंने बताया कि रामबन के उपायुक्त मस्सरतुल इस्लाम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित शर्मा घटनास्थल पर मौजूद हैं तथा बचाव अभियान पर नजर रख रहे हैं। सुरंग में फंसे लोग निरीक्षण का काम कर रही कंपनी के कर्मचारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि बनिहाल से घटनास्थल के लिए कई एम्बुलेंस भेजी गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!