Edited By Radhika,Updated: 18 Jun, 2026 12:07 PM

भारतीय रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों और उनके सहायकों को ट्रेन किराए में 25% से 75% तक की छूट का ऐलान किया है। इसका लाभ उठाने के 'दिव्यांगजन कन्सेशन कार्ड' जरुरी है। इसे आप रेलवे के ऑफिशियल पोर्टल divyangjanid.indianrail.gov.in पर जरूरी दस्तावेज अपलोड...
नेशनल डेस्क: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के सफर को आरामदायक और किफायती बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने एक शानदार पहल करते हुए दिव्यांग यात्रियों को किराए में 75% की छूट का ऐलान किया है। इसी के साथ सहायकों को भी 25 से 75% तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। डिटेल में जानते हैं कि यात्री इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं।
इन श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी किराए में बंपर छूट
रेलवे प्रशासन द्वारा दी जा रही यह विशेष छूट मुख्य रूप से चार श्रेणियों के दिव्यांगजनों के लिए लागू की गई है:
- दृष्टिबाधित (Visually Impaired)
- मानसिक रूप से दिव्यांग (Mentally Challenged)
- मूक और बधिर (Hearing and Speech Impaired)
- लोकोमोटर दिव्यांग (Orthopedically Handicapped)
साथ ही यह भी बता दें कि इस योजना के तहत जितनी रियायत दिव्यांगों को दी जाएगी उतनी ही सहायकों को दी जाएगी।

रियायती यात्रा के लिए 'दिव्यांगजन कन्सेशन कार्ड' है अनिवार्य
किराए में इस छूट का लाभ पाने के लिए यात्री के पास आधिकारिक Disability Concession Card होना आवश्यक है। इसके लिए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने इस प्रक्रिया में तेजी दिखाते हुए 17 जून, 2026 तक रिकॉर्ड 651 ऐसे डिजिटल कार्ड जारी किए हैं। इसे आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं।
घर बैठे ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इस कार्ड को बनवाने के लिए अब यात्रियों को अब दफ्तर के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं। इसके लिए आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको भारतीय रेलवे के आधिकारिक पोर्टल divyangjanid.indianrail.gov.in पर जाना होगा और वहां निम्नलिखित 5 महत्वपूर्ण दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे:
- जिला अस्पताल द्वारा जारी किया गया दिव्यांगता प्रमाणपत्र।
- रेलवे का रियायत प्रमाणपत्र (Railway Concession Certificate)।
- पहचान और पते का प्रमाण (जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी)।
- जन्मतिथि का प्रमाणपत्र।
- एक हालिया पासपोर्ट साइज फोटो।

ऑनलाइन प्रोसेस पूरा होने के बाद आपके उन दस्तावेजों की Verification होगी। इसके बाद जैसे ही आपका कार्ड अप्रूव (मंजूर) कर लिया जाएगा, आपके द्वारा रजिस्टर किए गए मोबाइल नंबर पर एक SMS भेजकर आपको सूचित कर दिया जाएगा।