बड़ा हादसाः तेज आंधी का कहर, ई-रिक्शा पर गिरा पेड़, 5 लोगों की दर्दनाक मौ'त

Edited By Updated: 30 Jun, 2026 02:16 AM

major accident storm wreaks havoc tree falls on e rickshaw 5 people dead

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के फरिहा क्षेत्र में सोमवार रात आई तेज आंधी से एक विशाल पेड़ के एक ई-रिक्शा के गिर जाने से उस पर सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के फरिहा क्षेत्र में सोमवार रात आई तेज आंधी से एक विशाल पेड़ के एक ई-रिक्शा के गिर जाने से उस पर सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि फरिहा थानाक्षेत्र में चिड़रई गांव के पास रात करीब साढ़े आठ बजे एक ई-रिक्शा अवागढ़ से आ रहा था, तभी पृथ्वीपुर-चिड़रई मार्ग पर अचानक आयी तेज आंधी से नीम का एक बड़ा पेड़ अचानक उस पर गिर गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में ई-रिक्शा सवार सभी आठ लोग पेड़ के नीचे दब गये, जिन्हें पुलिस ने पेड़ हटवाकर बाहर निकाला और ट्रामा सेंटर भेजा। उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने उनमें से पांच को मृत घोषित कर दिया।

शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान गजेंद्र (28), हरेश पाल (59), विष्णु (20), अमन (17) तथा गंगा सिंह (65) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनके शव पोस्टमार्टम के लिये ले जाये गये हैं, वहीं घायलों का उपचार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया है कि शासन की ओर से मृतकों के परिवारजनों देवीय आपदा कोष से चार-चार लाख रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!