भूकंप के झटकों से सहमें लोग, डर कर निकले घरों से बाहर

Edited By Updated: 27 Nov, 2024 12:09 AM

people scared by the tremors of earthquake

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी तालुका में मंगलवार शाम को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी तालुका में मंगलवार शाम को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित तालुका के किसी भी हिस्से में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत कोल्हे ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक ही रहे और ये तालुका के विभिन्न हिस्सों में महसूस किए गए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!