कतर के अमीर का PM मोदी को फोन, रास लफान हादसे में 12 भारतीयों की मौ'त पर जताया दुख

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 12:34 AM

pm modi and emir of qatar had a phone conversation

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन करके रास लाफान औद्योगिक शहर में हुई एक दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मौत पर शोक जताया।

नई दिल्ली: कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन करके रास लाफान औद्योगिक शहर में हुई एक दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मौत पर शोक जताया। कतर के रास लाफान औद्योगिक शहर में स्थित एक एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) सुविधा में रविवार रात हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले 13 लोगों में 12 भारतीय शामिल थे।

मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "मैं फोन करने और कतर के रास लाफान औद्योगिक शहर में हुई दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मौत पर संवेदना व्यक्त करने के लिए कतर के अमीर का आभार जताता हूं।" प्रधानमंत्री ने कहा कि वह और कतर के अमीर मृतकों के परिजन के दुख में उनके साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मोदी ने कहा, "भारत और कतर अपने नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और एक-दूसरे के साथ एकजुटता से खड़े हैं।"

रास लाफान औद्योगिक शहर में स्थित बरजान स्थानीय गैस आपूर्ति सुविधा में हुए विस्फोट में 66 लोग घायल भी हुए, जिनमें कई भारतीय शामिल हैं। सुविधा का संचालन कतरएनर्जी एलएनजी करती है। भारतीय मिशन ने कतर के अधिकारियों के हवाले से कहा कि सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और उनका उचित उपचार किया जा रहा है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!