Edited By Parveen Kumar,Updated: 13 Jun, 2026 08:30 PM

व्हाइट हाउस ने शनिवार को पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह फ्रांस में आयोजित होने वाले G7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।
नेशनल डेस्क : व्हाइट हाउस ने शनिवार को पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह फ्रांस में आयोजित होने वाले G7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की एक सप्ताह की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। प्रस्थान से पहले जारी अपने बयान में उन्होंने भारत-फ्रांस संबंधों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि फ्रांस, भारत के रणनीतिक दृष्टिकोण में एक विशेष स्थान रखता है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत के रणनीतिक विज़न में फ्रांस का एक खास स्थान है। इस वर्ष की शुरुआत में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत का दौरा किया था। उस दौरान दोनों देशों ने अपने संबंधों को और मजबूत करते हुए ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक आगे बढ़ाया।”