इजराइल-द.कोरिया ने PM मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भेजा खास संदेश, इथियोपिया ने कहा- "बड़े भाई और प्रिय मित्र" को बधाई

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 05:27 PM

israel ethiopia skorea extend wishes to pm modi on historic 12 year milestone

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12 वर्ष पूरे कर भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया है। इस अवसर पर इजराइल, दक्षिण कोरिया और इथियोपिया समेत कई देशों के नेताओं ने उन्हें बधाई दी और भारत के...

International Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लगातार 12 वर्ष पूरे कर भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। 4,399 दिनों तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के साथ वह भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दुनिया के कई देशों के नेताओं ने उन्हें बधाई संदेश भेजे और उनके नेतृत्व की सराहना की।

 

इजराइल ने कहा- 
Israel के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि भारत और इजराइल के बीच एक विशेष मित्रता है, जो हर वर्ष और अधिक मजबूत होती जा रही है। संदेश में कहा गया कि मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच साझेदारी को और गहरा करने की उम्मीद है तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।

 

दक्षिण कोरिया ने जताया विश्वास
Lee Jae Myung ने भी प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि भारतीय जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मोदी ने भारत की आर्थिक वृद्धि, विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने भारत-दक्षिण कोरिया विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की।

 

इथियोपिया ने की जमकर प्रशंसा
अबी अहमद अली (Abiy Ahmed Ali) ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना "बड़ा भाई और प्रिय मित्र" बताते हुए बधाई दी।उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना का विस्तार हुआ और भारत ने तेज आर्थिक प्रगति दर्ज की। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी वैश्विक दक्षिण (Global South) की मजबूत और निरंतर आवाज रहे हैं।

 

भाजपा के विस्तार  का प्रतीक
प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्षीय कार्यकाल भारतीय राजनीति में कई बड़े बदलावों का गवाह रहा है। इस दौरानभारतीय जनता पार्टी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपना प्रभाव बढ़ाया और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी स्थिति मजबूत की। उनके नेतृत्व में भाजपा ने लगातार तीन आम चुनावों में सफलता हासिल की और कई नए राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ बनाई।

 

नेहरू और इंदिरा से अलग रिकॉर्ड
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का कार्यकाल 1947 से 1964 तक रहा, लेकिन वह स्वतंत्रता के बाद नियुक्त प्रधानमंत्री के रूप में पद पर आए थे और बाद में चुनाव जीते थे। वहीं इंदिरा गांधी ने लगभग 16 वर्षों तक प्रधानमंत्री पद संभाला, लेकिन उनका कार्यकाल दो अलग-अलग चरणों में बंटा हुआ था। लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे कर नरेंद्र मोदी ने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!