राजग सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में जोर-शोर से काम कर रही है: PM मोदी

Edited By Updated: 13 Jun, 2026 12:47 PM

the nda government is working vigorously towards youth led development pm modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती से काम कर रही है और ''पिछले 12 साल की अहम विशेषताओं में से एक'' यह रही है कि भारत के युवाओं का अपनी आकांक्षाओं को...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती से काम कर रही है और ''पिछले 12 साल की अहम विशेषताओं में से एक'' यह रही है कि भारत के युवाओं का अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रति आत्मविश्वास बढ़ा है। मोदी ने यह भी कहा कि भारत के युवा विज्ञान और प्रौद्योगिकी से लेकर विनिर्माण, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और ड्रोन जैसे कई क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि भारत के युवा उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो देश और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''राजग सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती से काम कर रही है।

पिछले 12 वर्षों की एक प्रमुख विशेषता यह रही है कि भारत के युवाओं का अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रति आत्मविश्वास बढ़ा है।'' मोदी सरकार के सत्ता में 12 साल पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन जैसी पहलों से एक ऐसा परिवेश बना है जो नवोन्मेष, उद्यमिता और उद्यम को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा, ''आज भारत दुनिया के प्रमुख स्टार्टअप केंद्रों में से एक है और इनमें से कई सफलता की कहानियां हमारी युवा शक्ति लिख रही है और वह भी छोटे कस्बों और गांवों से।''

PunjabKesari

मोदी ने कहा कि भारतीय युवाओं ने खेल और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया है और युवा भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा, ''साथ ही, खेलों का मजबूत माहौल, बेहतर बुनियादी ढांचा और खिलाड़ियों को ज्यादा समर्थन मिलने से युवा प्रतिभाओं के लिए नए मौके बन रहे हैं और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए बढ़ावा मिल रहा है।'' मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। वह आजादी के बाद भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनका दूसरा कार्यकाल 30 मई 2019 को शुरू हुआ।

मोदी ने 2024 के संसदीय चुनाव में एक और जीत के बाद नौ जून 2024 को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस साल 10 जून को मोदी ने 1952 के आम चुनाव के बाद निर्वाचित देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों तक सत्ता में रहने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वर्ष 1947 से 1952 तक नेहरू का कार्यकाल एक अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर था क्योंकि आजादी के बाद 1952 तक चुनाव नहीं हुए थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!