PM मोदी बोले- जनता ने राजनीतिक स्थिरता और एक स्थिर सरकार के निर्णायक होने का महत्व समझ लिया

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 09:45 PM

pm modi said the public has understood the importance of political stability and

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का कीर्तिमान बनाने के अवसर पर बुधवार को कहा कि देश के लोगों ने अब राजनीतिक स्थिरता और एक स्थिर सरकार के निर्णायक होने का महत्व समझ लिया है। मोदी ने...

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का कीर्तिमान बनाने के अवसर पर बुधवार को कहा कि देश के लोगों ने अब राजनीतिक स्थिरता और एक स्थिर सरकार के निर्णायक होने का महत्व समझ लिया है। मोदी ने कहा कि 'विकसित भारत' का सपना किसी एक व्यक्ति या पार्टी का नहीं है, बल्कि यह देश के हर व्यक्ति का संकल्प बन गया है। उन्होंने यहां सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक बैठक में कहा, ''मेरे लिए, लोग ही ईश्वर का रूप हैं।''

मोदी ने कहा, ''देश के लोगों ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक स्थिरता का महत्व समझ लिया है। यह उनकी परिपक्वता ही है कि उन्होंने मुझे इतने लंबे समय तक उनकी सेवा करने का मौका दिया।'' उन्होंने कहा,''2014 से पहले के कई दशक अस्थिरता और उथल-पुथल से भरे थे, लेकिन अब लोग एक स्थिर सरकार का काम देख रहे हैं और उसके निर्णायक फैसलों की सराहना कर रहे हैं।'' मोदी ने कहा कि राजग के 12 साल के शासन की एक बड़ी कामयाबी यह रही कि इसने देश को कांग्रेस के ''चंगुल'' से मुक्त कराया।

मोदी ने कहा, ''जब 2014 में राजग की जीत हुई थी, तो मैंने कहा था कि आज आम आदमी के लिए एक नई उम्मीद की किरण जगी है। कांग्रेस के धोखे के बाद लोगों ने हम पर भरोसा जताया। राजग परिवार के तौर पर हमने लोगों के उस भरोसे को और मजबूत किया है।''

भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक सेवा करने का कीर्तिमान बनाने पर मोदी को दुनिया भर के नेताओं से बधाई संदेश मिले। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में खड़े होकर सम्मान दिया गया और देश भर में भाजपा नेताओं ने पूजा-आरती की। बुधवार को मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा किया और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 4,398 दिनों तक इस पद पर रहे थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!