वसई से चौंकाने वाली तस्वीर, मछली पर जहर का छिड़काव! वसई में विक्रेता की शर्मनाक करतूत कैमरे में कैद, Viral Video ने उड़ाए होश

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 01:49 PM

poison sprayed on fish in vasai

खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। Vasai से सामने आए एक चौंकाने वाले वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है, जिसमें एक मछली विक्रेता कथित तौर पर मछलियों पर कीटनाशक स्प्रे करता दिखाई दे रहा है। इस घटना ने खाद्य...

नेशनल डेस्क: खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। Vasai से सामने आए एक चौंकाने वाले वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है, जिसमें एक मछली विक्रेता कथित तौर पर मछलियों पर कीटनाशक स्प्रे करता दिखाई दे रहा है। इस घटना ने खाद्य स्वच्छता और आम लोगों की सेहत को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

वीडियो में दिखी खतरनाक लापरवाही
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति मछलियों के ऊपर सीधे कीटनाशक स्प्रे छिड़कता नजर आ रहा है। यही नहीं, वह उस स्थान पर भी स्प्रे करता दिखता है जहां मछलियों की कटाई की जाती है। यह दृश्य लोगों के लिए इसलिए और भी चिंताजनक है क्योंकि इसी क्षेत्र से बड़ी मात्रा में मछलियां आसपास के बाजारों में सप्लाई की जाती हैं।

बाजार से जुड़ा है बड़ा नेटवर्क
जानकारी के अनुसार, वसई-विरार क्षेत्र से मछलियों की सप्लाई बड़े पैमाने पर Mumbai समेत कई इलाकों में होती है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही न केवल स्थानीय बल्कि व्यापक स्तर पर उपभोक्ताओं की सेहत को खतरे में डाल सकती है।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने इसे बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताते हुए संबंधित विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुछ लोगों ने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग से ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई करने और दोषियों के लाइसेंस रद्द करने की अपील की है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
इस तरह की घटनाएं पहली बार नहीं हैं। हाल के समय में भी खाने-पीने की चीजों के साथ लापरवाही के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें फलों पर जहरीले पदार्थों का इस्तेमाल और गंदे पानी से धोने जैसी घटनाएं शामिल रही हैं।

जांच और कार्रवाई की मांग
फिलहाल यह वीडियो प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद जांच की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि अगर ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं की गई, तो यह सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!