फर्श के नीचे दफन थे कई नीले ड्रम, खुदाई हुई तो उड़े पुलिस के होश... निकला 60 करोड़ का 'खजाना'

Edited By Updated: 29 Oct, 2026 09:07 AM

prayagraj uttar pradesh cash inside drums baraipur underground blue drum

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने बाराईपुर इलाके के एक घर के अंदर ज़मीन में दबाकर रखी गई भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। यह नकदी ज़मीन के नीचे कई नीले प्लास्टिक के ड्रमों में छिपाकर रखी गई थी।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने बाराईपुर इलाके के एक घर के अंदर ज़मीन में दबाकर रखी गई भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। यह नकदी ज़मीन के नीचे कई नीले प्लास्टिक के ड्रमों में छिपाकर रखी गई थी। अधिकारियों ने खुदाई करके अब तक 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं, और कुल रकम 60 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि यह मामला पुणे की एक कंपनी से जुड़ी जांच से जुड़ा है।
 
सूत्रों के अनुसार, बरईपुर (रामनगर) इलाके का रहने वाला आरोपी कुछ साल पहले महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी कंपनी में काम करता था। आरोप है कि नोटबंदी के दौरान वह वहां से बोरियों में भरकर करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया था। इसके बाद वह अपने गांव लौट आया और उसने कई बीघा जमीन खरीदी। बाकी बचे हुए काले धन को उसने घर के अंदर ही जमीन में ड्रमों में छिपाकर दबा दिया।

कैसे खुला राज़...
यह राज तब खुला जब हाल ही में आरोपी का अपने पड़ोसी या रिश्तेदार से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बहस के दौरान जमीन में नोट दबे होने की बात बाहर आ गई और किसी तरह इसकी सूचना पुलिस तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने बुधवार रात आरोपी के घर को चारों तरफ से घेर लिया और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर घर के फर्श की खुदाई शुरू की गई। जैसे ही जमीन के अंदर से प्लास्टिक के ड्रम निकालकर खोले गए, पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। ड्रमों के अंदर नोटों के बंडल भरे हुए थे।

इतना कैश बरामद कि मंगानी पड़ी मशीनें
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बैंक और संबंधित विभागों की टीमों को नोट गिनने वाली मशीनों के साथ मौके पर बुलाया। बुधवार देर रात तक करीब 4 करोड़ रुपये की गिनती पूरी हो चुकी थी। हालांकि, सूत्रों का दावा है कि अगर सभी ड्रमों की गिनती पूरी हो गई, तो यह कुल रकम 60 करोड़ रुपये से भी ज्यादा निकल सकती है।

 डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। नोटों की गिनती का काम अभी जारी है और पूरी गिनती पूरी होने के बाद ही कुल रकम का आधिकारिक आंकड़ा सामने आ पाएगा। इस चौंकाने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है और घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!