Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई का महा-झटका! आज से बढ़ गए Petrol-Diesel के दाम, जानें कितने रूपए हुआ महंगा?

Edited By Updated: 01 Apr, 2026 10:29 AM

premium petrol becomes costlier by rs 11 diesel prices also rise

नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम ईंधन (Premium Fuel) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सोमवार रात 12 बजे से लागू हुई नई दरों के मुताबिक प्रीमियम पेट्रोल के दाम...

Premium Petrol Price Hike : नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम ईंधन (Premium Fuel) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सोमवार रात 12 बजे से लागू हुई नई दरों के मुताबिक प्रीमियम पेट्रोल के दाम में ₹11 प्रति लीटर तक का बड़ा उछाल आया है जबकि प्रीमियम डीजल की कीमतों में भी करीब ₹1.50 की वृद्धि की गई है।

XP100 पेट्रोल: ₹149 से सीधा ₹160 पर पहुंचा

इंडियन ऑयल (IOCL) के सबसे प्रीमियम पेट्रोल XP100 (100 ऑक्टेन) की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। यह पेट्रोल अब ₹149 प्रति लीटर से बढ़कर ₹160 प्रति लीटर हो गया है। यानी सीधे ₹11 की बढ़ोतरी। एक्स्ट्रा ग्रीन प्रीमियम डीजल (Extra Green Diesel) की कीमत भी ₹91.49 से बढ़कर ₹92.99 प्रति लीटर हो गई है।

PunjabKesari

क्यों बढ़ी कीमतें?

तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में अस्थिरता और डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। वैश्विक परिस्थितियों के चलते ईंधन के आयात की लागत बढ़ गई है जिसका असर घरेलू बाजार पर दिख रहा है।

PunjabKesari

आम आदमी और लॉजिस्टिक्स पर असर

भले ही यह बढ़ोतरी केवल 'प्रीमियम' ईंधन पर हुई है लेकिन इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। प्रीमियम डीजल का इस्तेमाल कई आधुनिक ट्रकों और कृषि मशीनों में होता है जिससे माल ढुलाई और खेती की लागत बढ़ सकती है। प्रीमियम पेट्रोल का उपयोग लग्जरी कारों और हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स में किया जाता है। ऐसे वाहन मालिकों की जेब अब और ढीली होगी।

यह भी पढ़ें: IMD Warning: अप्रैल मचाएगा आफत! इन राज्यों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, ओलावृष्टि भी बढ़ाएगी टेंशन

PunjabKesari

सामान्य पेट्रोल-डीजल का क्या हाल?

राहत की बात यह है कि फिलहाल सामान्य (Normal) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इससे पहले 20 मार्च को प्रीमियम पेट्रोल के दाम ₹2 से ₹2.35 तक बढ़ाए गए थे जिससे भविष्य में सामान्य ईंधन की कीमतें बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!