Ration Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा, तेल-दाल से दूध-चीनी तक सब महंगा, देखें नई लिस्ट

Edited By Updated: 06 Aug, 2026 05:40 AM

ration price hike

साल 2026 की शुरुआत जितनी जोरदार रही थी, साल का दूसरा महीना देश के आम आदमी के लिए उतनी ही बड़ी मुसीबत लेकर आया। फरवरी 2026 में ईरान और अमेरिका के बीच शुरू हुए युद्ध ने वैश्विक स्तर पर तबाही मचाई है, जिसका सीधा असर अब भारतीय रसोई के बजट पर साफ देखने...

बिजनेस डेस्कः साल 2026 की शुरुआत जितनी जोरदार रही थी, साल का दूसरा महीना देश के आम आदमी के लिए उतनी ही बड़ी मुसीबत लेकर आया। फरवरी 2026 में ईरान और अमेरिका के बीच शुरू हुए युद्ध ने वैश्विक स्तर पर तबाही मचाई है, जिसका सीधा असर अब भारतीय रसोई के बजट पर साफ देखने को मिल रहा है। पिछले पांच महीनों से देश के लोग इस युद्ध के कारण लगातार महंगाई की भारी मार झेल रहे हैं। उपभोक्ता मामले विभाग के प्राइस मॉनिटरिंग सिस्टम की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच महीनों में राशन की करीब 99 प्रतिशत चीजों की कीमतों में भारी इजाफा दर्ज किया जा चुका है। 

यहां देखें उन चीजों की लिस्ट जिनके दाम इन पांच महीनों में बढ़ गए हैं:
PunjabKesari
36 में से 35 जरूरी चीजों के दाम आसमान पर, तेल और दालें सबसे ज्यादा प्रभावि
रिपोर्ट के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। खाने-पीने की मुख्य 36 चीजों में से 35 के दाम बढ़ चुके हैं। इनमें सबसे तेज बढ़ोतरी खाने के तेल और दालों की कीमतों में हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि दालों के दाम बढ़ने का एक बड़ा कारण इस बार का कमजोर मानसून भी रहा है। जुलाई के अंत तक खरीफ दालों की फसल पिछले साल के मुकाबले लगभग 7 प्रतिशत कम रही है, जिसके कारण देश में दालों का उत्पादन घटा है और आयात में बढ़ोतरी हुई है।


सावन से लेकर दीवाली तक: त्योहारी सीजन में और सताएगी महंगाई 
आम जनता की मुसीबतें यहीं खत्म होती नहीं दिख रहीं हैं। अगस्त के महीने से देश में त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। फिलहाल सावन का महीना चल रहा है और इसके बाद राखी, तीज, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, दशहरा और दीवाली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। त्योहारों के दौरान बाजार में खाने-पीने की चीजों की मांग काफी बढ़ जाती है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वैश्विक स्तर पर ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण बने हालात ऐसे ही बने रहे, तो आने वाले त्योहारी सीजन में महंगाई का ग्राफ और भी ऊपर जा सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!