भाजपा सांसद अनिल बलूनी को आवंटित हुआ प्रियंका गांधी वाला सरकारी बंगला, BJP के हैं बड़े नेता

Edited By Pardeep,Updated: 06 Jul, 2020 10:37 AM

priyanka gandhi s official bungalow allotted to bjp mp anil baluni

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लुटियंस जोन स्थित जिस बंगले में रहती हैं उसे अब बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को आवंटित किया गया है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी...

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लुटियंस जोन स्थित जिस बंगले में रहती हैं उसे अब बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को आवंटित किया गया है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
PunjabKesari

प्रियंका को 1 अगस्त तक खाली करना है बंगला
मंत्रालय ने गत एक जुलाई को प्रियंका गांधी के बंगले का आवंटन रद्द करते हुए कहा था कि वह एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद आवासीय सुविधा पाने की हकदार नहीं हैं। सरकार ने कांग्रेस की महासचिव को एक अगस्त तक मौजूदा आवास ‘35 लोधी एस्टेट' खाली करने को कहा है। सूत्रों ने बताया कि बलूनी ने स्वास्थ्य आधार पर आवास बदलने का अनुरोध किया था। कुछ समय पहले उनका कैंसर का इलाज हुआ था। हालांकि बलूनी ठीक हो गए है लेकिन उन्हें कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। बलूनी के वर्तमान निवास को उनके लिए पूरी तरह से उपयुक्त नहीं माना गया है। इसलिए उनको प्रियंका गांधी वाला बंगला देने पर विचार किया गया।
PunjabKesari

वापिस ली गई SPG सुरक्षा
मोदी सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी तथा उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी।
PunjabKesari

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया था कि यह बंगला प्रियंका गांधी को 21 फरवरी, 1997 को आवंटित किया गया था क्योंकि उस वक्त उन्हें एसपीजी सुरक्षा मिली हुई थी। अधिकारी के मुताबिक जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा में इस तरह की सुविधा का प्रावधान नहीं होता और ऐसे में उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!