पंजाब पुलिस ने 795 स्थानों पर छापेमारी की

Edited By Updated: 30 Jan, 2026 07:49 PM

punjab police raids 795 locations

पंजाब पुलिस ने 795 स्थानों पर छापेमारी की


चंडीगढ़, 30 जनवरी (अर्चना सेठी) गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 11वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े पहचाने गए और मैप किए गए ठिकानों पर 795 छापेमारियाँ कीं।

जानकारी के अनुसार, ‘गैंगस्टरां ते वार’ - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई एक निर्णायक जंग - 20 जनवरी, 2026 को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। इसके तहत सभी जिलों की पुलिस टीमों द्वारा एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से राज्य भर में विशेष कार्रवाइयाँ की जा रही हैं।

इस मुहिम के 11वें दिन, पुलिस टीमों ने 201 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से तीन हथियार बरामद किए। इसके साथ ही, मुहिम की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 3721 हो गई है।

इसके अलावा, 197 व्यक्तियों के खिलाफ रोकथाम कार्रवाई की गई, जबकि 312 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई के दौरान 11 भगोड़े अपराधी (पीओ) भी गिरफ्तार किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में जानकारी और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना देने के लिए लोग गुप्त रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा दी गई गैंगस्टरों की जानकारी के आधार पर कोई गिरफ्तारी होती है तो उस व्यक्ति को 10 लाख रुपये तक की इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरूद्ध’ को 335वें दिन भी जारी रखते हुए आज 107 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 53.6 किलोग्राम हेरोइन, 3 किलोग्राम अफीम, 14 किलोग्राम गांजा, 9350 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही, 335 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 47,119 हो गई है। ‘डी-एडिक्शन’ के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 35 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए तैयार किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!