Edited By Radhika,Updated: 13 Mar, 2026 12:50 PM

देश में रसोई गैस की संभावित कमीं की खबरों के बीच अब सिलेंडर बुक करवाना काफी मुश्किल हो गया है। लेकिन इसी बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि अब गैस सिलेंडर बुक करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस जैसी प्रमुख...
LPG booking: देश में रसोई गैस की संभावित कमीं की खबरों के बीच अब सिलेंडर बुक करवाना काफी मुश्किल हो गया है। लेकिन इसी बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि अब गैस सिलेंडर बुक करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस जैसी प्रमुख कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए कॉल, एसएमएस और व्हाट्सऐप जैसे डिजिटल विकल्प खोल दिए हैं। यदि आप भी बुकिंग में परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए नंबरों की मदद से घर बैठे अपना कोटा सुरक्षित कर सकते हैं।
Bharat Gas: कॉल से लेकर व्हाट्सऐप तक की सुविधा
भारत गैस के उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार नीचे दिए गए विकल्पों को चुन सकते हैं:
- कॉल के जरिए: कंपनी के टोल-फ्री नंबर 1800-22-4344 पर कॉल करके आप 24 घंटे में कभी भी बुकिंग कर सकते हैं।
- व्हाट्सऐप सेवा: इसी नंबर 1800-22-4344 पर "Hi" लिखकर भेजें और कुछ ही सेकंड में बुकिंग की पुष्टि पाएं।
- SMS/IVRS: अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर "LPG" लिखकर संदेश भेजें।

Indane Gas: टोल-फ्री और ईमेल सहायता
इंडेन गैस ने अपनी सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए विशेष हेल्पलाइन जारी की है:
- बुकिंग नंबर: ग्राहक टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर कॉल करके अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
- व्हाट्सऐप सपोर्ट: सहायता प्राप्त करने के लिए 92296 92296 पर मैसेज किया जा सकता है।
- शिकायत और सुझाव: किसी भी तकनीकी समस्या या फीडबैक के लिए आप customercare@indianoil.co.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
HP Gas: मिस्ड कॉल और मैसेज से तुरंत बुकिंग
एचपी गैस ने उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प दिए हैं जो लंबी कॉल नहीं करना चाहते:
- मिस्ड कॉल सेवा: सिर्फ 94936 02222 पर मिस्ड कॉल दें और आपका सिलेंडर बुक हो जाएगा।
- व्हाट्सऐप बुकिंग: कंपनी के आधिकारिक नंबर 92222 01122 पर मैसेज भेजकर सेवा का लाभ उठाएं।
- टोल-फ्री व SMS: बुकिंग के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 233 3555 उपलब्ध है। साथ ही 88888 23456 पर "HPGAS" लिखकर एसएमएस भी भेजा जा सकता है।