LPG सिलेंडर की नहीं आएगी दिक्कत... Indane, Bharat Gas, HP ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Edited By Updated: 11 Mar, 2026 06:13 PM

there will be no problem with lpg cylinders

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है। कुछ जगहों पर उपभोक्ताओं को आशंका है कि अगर हालात और बिगड़े तो गैस सप्लाई प्रभावित हो सकती है और रसोई का काम...

नेशनल डेस्क : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है। कुछ जगहों पर उपभोक्ताओं को आशंका है कि अगर हालात और बिगड़े तो गैस सप्लाई प्रभावित हो सकती है और रसोई का काम मुश्किल हो सकता है। हालांकि केंद्र सरकार ने इस तरह की आशंकाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

सरकार का कहना है कि घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसलिए लोगों को घबराने या जरूरत से ज्यादा सिलेंडर जमा करने की जरूरत नहीं है। संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि घरेलू उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए।

बुकिंग की समय सीमा बढ़ाई गई

एलपीजी वितरण व्यवस्था को संतुलित रखने के लिए घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के बीच का अंतराल भी बढ़ाया गया है। पहले जहां एक सिलेंडर के बाद दूसरे सिलेंडर की बुकिंग 21 दिनों में की जा सकती थी, अब इसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। इस बदलाव का मकसद सप्लाई को व्यवस्थित रखना और सभी उपभोक्ताओं तक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

हालांकि इस दौरान कुछ क्षेत्रों से यह शिकायतें भी सामने आई हैं कि कुछ डीलर सिलेंडर की उपलब्धता का फायदा उठाकर मनमानी कर रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बावजूद समय पर डिलीवरी नहीं मिलती या फिर अतिरिक्त पैसे देने के लिए दबाव बनाया जाता है।

डीलर की मनमानी पर कहां करें शिकायत

अगर किसी उपभोक्ता को गैस एजेंसी की ओर से समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है या अतिरिक्त रकम मांगी जा रही है, तो वह सीधे संबंधित कंपनी की आधिकारिक हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकता है। तेल कंपनियों ने इसके लिए टोल-फ्री नंबर और बुकिंग हेल्पलाइन जारी की हुई हैं, जहां उपभोक्ता अपनी समस्या बता सकते हैं।

इंडेन गैस उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन

इंडेन गैस के ग्राहक अगर एजेंसी से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो वे कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा गैस बुकिंग और अन्य सेवाओं के लिए अलग नंबर भी उपलब्ध है।
1800-2333-555 (टोल फ्री हेल्पलाइन), 7718955555 (बुकिंग और शिकायत)

भारत गैस उपभोक्ताओं के लिए संपर्क नंबर

भारत गैस के ग्राहकों के लिए भी कंपनी ने शिकायत और बुकिंग की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अगर सिलेंडर की डिलीवरी में देरी हो रही है या डीलर की ओर से कोई समस्या आ रही है, तो इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
1800-22-4344 (टोल फ्री हेल्पलाइन), 7715012345 (LPG बुकिंग)

एचपी गैस उपभोक्ताओं के लिए सहायता

एचपी गैस के उपभोक्ता भी डीलर से जुड़ी किसी शिकायत या गैस सप्लाई की समस्या होने पर कंपनी के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। यहां उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज कर उसका समाधान करने की व्यवस्था है।
1800-2333-555 (टोल फ्री हेल्पलाइन), 9493602222 (HP Anytime LPG सेवा)

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!