LPG Gas Booking New Rule: ग्रामीणों को बड़ा झटका! अब 25 नहीं बल्कि...इतने दिनों में होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग, जानें नया सरकारी नियम

Edited By Updated: 12 Mar, 2026 06:08 PM

a big blow to villagers gas cylinders will now be booked in this number of days

ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर दुनियाभर में दिख रहा है। भारत में भी एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति को लेकर कुछ अव्यवस्था सामने आई है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की नई जानकारी के अनुसार, अब ग्रामीण इलाकों...

नेशनल डेस्क: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर दुनियाभर में दिख रहा है। भारत में भी एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति को लेकर कुछ अव्यवस्था सामने आई है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की नई जानकारी के अनुसार, अब ग्रामीण इलाकों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग का समय 25 दिन से बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है। वहीं, शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर बुकिंग की अवधि अभी भी 25 दिन ही है। ग्रामीण इलाकों में यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि हाल के दिनों में गैस की कमी को लेकर अफवाहें फैल रही थीं। लोग सिलेंडर जल्दी-जल्दी बुक कराने लगे थे, जिससे आपूर्ति में दबाव बढ़ गया।

LPG बुकिंग के नियमों में हालिया बदलाव
इससे पहले केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अवधि को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन करने का फैसला किया था। यह कदम जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया था। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, घरेलू ग्राहक पहले 55 दिनों के अंतराल पर सिलेंडर बुक करते थे, लेकिन हाल के दिनों में यह अंतराल घटकर 15 दिन तक आ गया था।

मध्य एशिया में चल रही जंग और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की खबरों के चलते एलपीजी आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया। यही कारण था कि मंत्रालय ने बुकिंग की अवधि बढ़ाने का फैसला किया।

मंत्रालय ने कहा: घबराहट में बुकिंग की जरूरत नहीं
पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि घरेलू रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति मौजूद है और लोगों को घबराहट में सिलेंडर बुक करने की कोई जरूरत नहीं है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि घरेलू रिफाइनरी कंपनियों ने एलपीजी उत्पादन को 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा भारत ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते आपूर्ति बाधित होने के बाद नए स्रोतों से कच्चा तेल प्राप्त करना भी सुनिश्चित किया है।

सरकार की आपूर्ति नीति
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार का ध्यान घरेलू उपयोगकर्ताओं तक ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है, और इसका 90 प्रतिशत हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आता है।

इसलिए यदि आपूर्ति बाधित होती है तो घरेलू उपयोग को वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की तुलना में प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतों को देखते हुए औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों को मिलने वाली एलपीजी और एलएनजी आपूर्ति में कटौती की है, ताकि 33 करोड़ से अधिक घरों तक रसोई गैस की नियमित आपूर्ति बनी रहे।

ग्रामीण और शहरी इलाकों में बुकिंग का अंतर
ग्रामीण इलाकों: अब एलपीजी सिलेंडर बुकिंग 45 दिन में कराई जा सकती है।
शहरी इलाकों: बुकिंग अवधि 25 दिन ही बनी हुई है। मंत्रालय का कहना है कि यह अंतर इसलिए है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में अफवाहों के कारण अचानक बुकिंग बढ़ी थी और आपूर्ति पर दबाव पड़ा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!