‘फ्रूट जूस नहीं, चीनी वाला पानी बेच रहीं कंपनियां...’, संसद में राघव चड्ढा का बड़ा खुलासा

Edited By Updated: 24 Mar, 2026 06:15 PM

raghav chadha s major revelation in parliament

राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने मंगलवार को संसद में पैकेज्ड फ्रूट जूस को लेकर भ्रामक विज्ञापनों का मुद्दा उठाया और बाद में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका वीडियो भी साझा किया। उन्होंने कहा कि कई बड़े फूड ब्रांड आकर्षक...

नेशनल डेस्क : राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने मंगलवार को संसद में पैकेज्ड फ्रूट जूस को लेकर भ्रामक विज्ञापनों का मुद्दा उठाया और बाद में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका वीडियो भी साझा किया। उन्होंने कहा कि कई बड़े फूड ब्रांड आकर्षक पैकेजिंग और ताजे फलों की तस्वीरों के जरिए उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रहे हैं, जबकि असल में ये उत्पाद अधिकतर चीनी मिले पानी जैसे होते हैं।

चड्ढा ने आरोप लगाया कि पैकेट के पीछे छोटे अक्षरों में ‘तस्वीरें केवल मार्केटिंग के उद्देश्य से हैं’ जैसी चेतावनी देकर कंपनियां सच्चाई छिपाती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की भ्रामक ब्रांडिंग और झूठे विज्ञापन लोगों, खासकर बच्चों को डायबिटीज़ और अन्य लाइफस्टाइल बीमारियों की ओर धकेल रहे हैं और अब समय आ गया है कि जूस उत्पादों की असलियत जनता के सामने लाई जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!