Edited By Parveen Kumar,Updated: 12 Jun, 2026 09:33 PM

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आय़ा है, जहां एक टीचर के परिवार के 4 की लोगों की मौत ने पूरे इलाके को झझकोर कर रख दिया है। ये घटना बार्शी तालुका के हत्तीज गांव की है। जानकारी के अनुसार शेयर बाजार में आर्थिक नुकसान के...
नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आय़ा है, जहां एक टीचर के परिवार के 4 की लोगों की मौत ने पूरे इलाके को झझकोर कर रख दिया है। ये घटना बार्शी तालुका के हत्तीज गांव की है। जानकारी के अनुसार शेयर बाजार में आर्थिक नुकसान के चलते प्रिसिंपल ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों को जहर दिया और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस का कहना है कि ये दर्दनाक घटना गुरुवार रात को हुई शुक्रवार सुबह जब दूध वाला आया तो काफी अवाजें लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला इसी दौरान पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। पुलिस के अनुसार प्रिसिपल योगेश पाटिल ने अपनी पत्नी माधुरी योगेश पाटिल (37) और 2 बच्चे अथर्व (11), शिवांश (9) को जहर देने के बाद फिर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
शेयर बाजार में हुआ भारी नुकसान
पुलिस जांच में सामने आया है कि योगेश पाटील शेयर बाजार में निवेश करते थे और इसी दौरान उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। अनुमान के अनुसार उन्हें लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये का घाटा हुआ। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपनी मां से मिले लगभग एक करोड़ रुपये भी निवेश में गंवा दिए थे। इसके अलावा उन्होंने रिश्तेदारों और दोस्तों से भी भारी उधारी ली थी, जिसे चुकाना उनके लिए मुश्किल हो गया था।
22 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद
पुलिस ने मौके से 22 पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें मृतक ने अपने लेन-देन, कर्ज के संबंधी कुछ जानकारी लिखी थी। सुसाइड नोट में उन्होंने किसी भी व्यक्ति को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।