'पहले सवाल मेरा हथियार था, अब समाधान मेरी जिम्मेदारी...' राघव चड्ढा ने सदन में विपक्ष पर साधा निशाना

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 05:38 PM

raghav chadha targeted the opposition in the house

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार संसद में बोलते हुए राघव चड्ढा ने विपक्ष पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए सरकार से सवाल पूछना उनकी जिम्मेदारी थी, और अब समस्याओं का समाधान निकालना मेरी जिम्मेदारी है।

नेशनल डेस्क : भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार संसद में बोलते हुए राघव चड्ढा ने विपक्ष पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए सरकार से सवाल पूछना उनकी जिम्मेदारी थी, और अब समस्याओं का समाधान निकालना मेरी जिम्मेदारी है। 

सदन में चड्ढा ने कहा, "जब मैं विपक्ष में था, तब सवाल मेरा हथियार था। आज मैं ट्रेजरी बेंच पर हूं, इसलिए मुश्किलों का हल निकालना मेरी जिम्मेदारी है। मैंने खुद से वादा किया था कि जब व्यवस्था में सुधार की दिशा में ठोस कदम उठेंगे, तभी मैं इस मुद्दे पर संसद में बोलूंगा। मुझे सुर्खियां नहीं, बल्कि नतीजे चाहिए थे।"

Jab main opposition mein tha, tab Sawaal mera hathiyar tha. Aaj main treasury benches par hoon, ab Solution meri zimmedari hai.

Therefore, I made a promise to myself that I will speak on this issue in Parliament, when the system is getting fixed.

Kyonki mujhe headline nahin,… pic.twitter.com/19uZ5NESJs

— Raghav Chadha (@raghav_chadha) July 31, 2026

राघव चड्ढा ने कहा कि वह पेपर लीक की समस्या से जुड़े छात्रों की पीड़ा को व्यक्तिगत रूप से समझते हैं। उन्होंने बताया कि वह स्वयं कभी चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) के छात्र रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की चुनौतियों तथा अभ्यर्थियों की मेहनत से भली-भांति परिचित हैं। इस बीच राघव चड्ढा ने पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार द्वार उठाए मुद्दों की सराहना की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!