लंदन में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी तो संजय राउत बोले- उन्होंने सच कहा...

Edited By Updated: 21 May, 2022 04:17 PM

rahul gandhi congress sanjay raut bjp shivsena

लंदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बीजेपी पर बयानबाजी को लेकर शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने उनका समर्थन किया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ की गयी ‘केरोसिन' वाली टिप्पणी का समर्थन करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने भी यही बात अलग शब्दों में कही है। गांधी ने शुक्रवार को लंदन में एक कार्यक्रम में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में केरोसिन छिड़क दिया है और एक चिंगारी से आग भड़क सकती है। गांधी के बयान के बारे में पूछे जाने पर राउत ने यहां पत्रकारों से कहा कि उन्होंने जो कहा, सच है। हमने भी अलग शब्दों में यही बात कही है। 

यह केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद से देश के लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है। केंद्र सरकार पर हमला जारी रखते हुए राउत ने कहा कि आप उन लोगों के खिलाफ अभियान देख सकते हैं जो केंद्र सरकार के खिलाफ बोलते हैं। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। शिवसेना नेता ने कहा कि हमारे देश के लोग भयभीत हैं और सच बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने वाले किसी भी व्यक्ति को केंद्रीय एजेंसियों की एक के बाद एक जांच का सामना करना पड़ता है। 

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत की तुलना पाकिस्तान से की। राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी की सुनते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में हैं क्योंकि संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले तेज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हालात अच्छे नहीं है बीजेपी ने चारों तरफ केरोसिन छिड़क रखा है। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने अन्य मुद्दों को लेकर भारत सरकार की आलोचना की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!