राहुल गांधी की गलतियों ने कांग्रेस को कमजोर और भारत को नुकसान पहुंचाया, BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता ने शेयर किया पोस्ट

Edited By Parveen Kumar,Updated: 07 Jun, 2025 07:30 PM

rahul gandhi s mistakes weakened congress and harmed india

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने सोशल मीडियो के 'एक्स' अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर देश और कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

नेशनल डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने सोशल मीडियो के 'एक्स' अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर देश और कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनके कुछ फैसले और बयान ऐसे रहे, जिनकी वजह से न केवल पार्टी कमजोर हुई, बल्कि भारत की सुरक्षा और प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचा। आरपी सिंह ने राहुल गांधी को 'मिस्टर बलंडर' का नाम भी दिया है। यहां 16 ऐसी बड़ी बातें बताई गई हैं, जिन्हें राहुल गांधी की बड़ी गलतियां कहा जा रहा है:

1. चुनावों में हार पर हार
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 90 से ज्यादा चुनाव हार चुकी है। देश भर में लोग उन्हें बार-बार नकारते रहे हैं।

2. बटला हाउस मुठभेड़ पर विवाद
2008 की बटला हाउस मुठभेड़ के बाद सोनिया गांधी के आतंकियों के लिए रोने की बात सामने आई थी। राहुल ने भी पुलिस के बलिदान पर सवाल नहीं उठाए।

3. सियाचिन पाकिस्तान को देने की योजना
कहा गया कि यूपीए सरकार सियाचिन ग्लेशियर पाकिस्तान को देने को तैयार थी, और राहुल ने इसका विरोध नहीं किया।

4. लद्दाख में जमीन खोई
पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन के अनुसार, यूपीए सरकार के दौरान भारत ने लद्दाख में करीब 600 किमी जमीन खो दी। राहुल चुप रहे।

5. चीन सीमा पर सड़कें न बनाना
यूपीए सरकार ने चीन के डर से सीमा पर सड़कें नहीं बनाईं, जिससे सुरक्षा कमजोर हुई।

6. चीन के अधिकारियों से गुप्त मुलाकात
गलवान घाटी की घटना के समय राहुल गांधी ने दिल्ली के होटल में चीनी अधिकारियों से गुप्त रूप से मुलाकात की।

7. 26/11 पर कोई जवाब नहीं
मुंबई आतंकी हमले के बाद कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि कांग्रेस को डर था कि इससे भाजपा को फायदा मिलेगा।

8. सेना पर शक
सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक के बाद राहुल ने सेना से सबूत मांगे, जिससे सेना की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।

9. बड़े-बड़े घोटाले
यूपीए सरकार में 2G, कोयला और कॉमनवेल्थ घोटालों जैसे कई घोटाले हुए जिनमें हजारों करोड़ का नुकसान हुआ।

10. नेशनल हेराल्ड मामला
राहुल और सोनिया गांधी जमानत पर बाहर हैं। उन पर पार्टी फंड से संपत्ति कब्जाने का आरोप है।

11. "हिंदू आतंक" का झूठ
कांग्रेस ने भगवा आतंक जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर हिंदुओं को बदनाम किया और पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मौका दिया।

12. देश विरोधी नारों का समर्थन
जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाने वाले छात्रों के साथ राहुल खड़े नजर आए। उन्होंने निंदा नहीं की।

13. विदेशों में भारत की छवि खराब करना
राहुल गांधी ने विदेशों में भारत को तानाशाही देश बताकर उसकी लोकतांत्रिक छवि को नुकसान पहुंचाया।

14. अध्यादेश फाड़ना
2013 में राहुल ने अपनी ही सरकार का अध्यादेश सार्वजनिक रूप से फाड़ दिया, जिससे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की छवि को ठेस पहुंची।

15. चीन से गुप्त समझौता
2008 में राहुल गांधी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एक गुप्त समझौता किया, जिसकी जानकारी आज तक सार्वजनिक नहीं की गई।

16. चीनी फंड से चल रहा फाउंडेशन
राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से फंड मिला, जबकि सोनिया और राहुल इसके ट्रस्टी थे। इससे भारत की विदेश नीति पर सवाल उठे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!