BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, बिहार के मंत्री नितिन नबीन बने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Edited By Updated: 14 Dec, 2025 06:29 PM

nitin nabin appointed bjp national working president

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए बिहार के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (National Working President) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा की गई है, जो संगठनात्मक...

नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला करते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन (45) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (National Working President) नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को न केवल बिहार बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने नबीन के संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति की तिथि और औपचारिक आदेश
बीजेपी ने इस नियुक्ति को 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। पार्टी की ओर से औपचारिक संगठनात्मक आदेश भी जारी किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नितिन नबीन, जो वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं, अब राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे।

नितिन नबीन की राजनीतिक और संगठनात्मक यात्रा
बिहार की नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री नितिन नबीन वर्तमान में पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार के विधायक हैं। नबीन ने छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न पदों तक का सफर तय किया है। उनकी पहचान एक अनुशासित संगठनकर्ता और तेज फैसले लेने वाले नेता के रूप में रही है।

बीजेपी में नबीन ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं, जिनमें प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करना प्रमुख है। उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। इससे पार्टी संगठन की मजबूती और निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!