दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़के राहुल गांधी, बोले- सोमवार को पहले से बड़ा होगा विरोध

Edited By Updated: 11 Oct, 2026 10:54 AM

rahul gandhi says protest on monday will be bigger than before

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सोमवार को पूरा इंडिया गठबंधन तथा देश के युवा बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरेंगे और दिल्ली पुलिस की कारर्वाई के खिलाफ पहले से कहीं अधिक विरोध की आवाज बुलंद करेंगे।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सोमवार को पूरा इंडिया गठबंधन तथा देश के युवा बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरेंगे और दिल्ली पुलिस की कारर्वाई के खिलाफ पहले से कहीं अधिक विरोध की आवाज बुलंद करेंगे।

राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस खुद गुंडागर्दी पर उतर आई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के लोगों को महिलाओं और युवाओं पर हिंसा करने की खुली छूट दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जितना दबाव बनाएगी, युवाओं और छात्रों का गुस्सा उतना ही बढ़ेगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ सोमवार को मुख्य न्यायाधीश से भी मुलाकात करेंगे और मांग करेंगे कि जब दिल्ली की सड़कों पर संविधान और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, तब कानून के संरक्षक चुप नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ने पर विपक्ष चुप नहीं बैठेगा और जवाबदेही तय कराकर रहेगा।

राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जितनी चाहे पुलिस तैनात कर ले और भाजपा-आरएसएस के जितने लोगों को बुलाना चाहे, बुला ले, लेकिन वे डरने या पीछे हटने वाले नहीं हैं और यह लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!