Edited By Rohini Oberoi,Updated: 27 Apr, 2026 09:05 AM

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से हिंसा और आगजनी की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिले के मोटा गांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में रविवार रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद गांव में तनाव इस कदर फैला कि पीड़ित पक्ष ने आरोपियों...
नेशनल डेस्क। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से हिंसा और आगजनी की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिले के मोटा गांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में रविवार रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद गांव में तनाव इस कदर फैला कि पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के घरों और बाड़ों में आग लगा दी।
पुलिस के अनुसार पीड़ित गोविंद एक पुराना मामला सुलझाने के लिए आरोपियों के घर गया था। वहां कहा-सुनी हो गई और दूसरे गुट के लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद गांव में तनाव फैल गया और पीड़ित के रिश्तेदारों ने आरोपी के परिवार के घरों और बाड़ों में कथित तौर पर तोड़फोड़ की और उन्हें आग लगा दी। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।