Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Nov, 2026 06:31 AM

मेष- आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली
मेष- आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होगा। आय में वृद्धि होगी।
उपाय- खीरा न खाएं।
वृष- आज का दिन लाभकारी रहेगा। कारोबारियों को व्यापार में नई डील मिल सकती है, जिसमें आगे चलकर बड़ा मुनाफा होगा।
उपाय- रसोई में गंदे कपड़े पहन कर न जाएं।
मिथुन- आमदनी में बढ़ोतरी होगी, खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको सुख प्राप्त हो सकता है। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी।
उपाय- मांस का सेवन न करें।
कर्क- घर का माहौल काफी खुशनुमा बना रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
उपाय- किसी को बुरा न बोलें।
सिंह- लंबे समय से जिन कार्यों में बाधाएं आ रही थी, वह दूर होंगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। प्रेमी युगल अपने रिश्ते को लेकर फ्यूचर प्लानिंग करेंगे।
उपाय- काम और परिवार के बीच तालमेल बिठा कर चलें।
कन्या- आपके भाग्य के सितारे चमकने वाले हैं। इस समय किए गए निवेश से कई गुना अधिक फायदा मिलेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
उपाय- अनजाने हुई भूल के लिए माफी मांगे।
तुला- अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। सोने-चांदी के गहने या वाहन खरीदने हेतु धन एकत्रित करने में कामयाब होंगे। नई संपत्ति खरीदने की बात चल सकती है।
उपाय- भोजन जूठा न छोड़ें।
वृश्चिक- आज किस्मत आपके ऊपर मेहरबान रहेगी। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा लेकिन चादर देखकर ही पैर पसारें। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
उपाय- ध्यान लगाएं चिंताएं खत्म होंगी।
धनु- नौकरी में प्रमोशन हो सकती है लेकिन स्थानंतर के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा और विस्तार भी हो सकता है। सोना-चांदी, बर्तन अथवा वाहन की खरीदारी करेंगे।
उपाय- स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।
मकर- घर में धन-समृद्धि का आगमन होगा। निवेश के लिए यह समय अच्छा है, जिसमें आगे चलकर जबरदस्त मुनाफा मिलेगा।
उपाय- मां दुर्गा के मंदिर जाएं
कुंभ- रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे अधूरे काम को गति मिलने की प्रबल संभावना है। क्रश की कही कोई बात सिंगल को परेशान कर सकती है।
उपाय- बैंक से लोन न लें।
मीन- आज साथी आपकी इच्छाओं को ध्यान से सुनेंगे और पूरी इंपॉर्टेंस देंगे। नया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम या प्रॉपर्टी खरीदने के सुगम योग हैं।
उपाय- आत्मविश्वास बनाएं रखें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ