Daily horoscope : आज किन राशियों को मिलेगा धन लाभ? पढ़ें दैनिक राशिफल
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Nov, 2026 06:51 AM

मेष : शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने के लिए हर दाव खेल सकते हैं, इसलिए उनसे सावधान रहना
मेष : शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने के लिए हर दाव खेल सकते हैं, इसलिए उनसे सावधान रहना जरूरी होगा, मन भी अशांत रहेगा।
वृष: यत्न करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में कोई बाधा-मुश्किल हट सकती है, इरादों में मजबूती, शुभ कामों में ध्यान।
मिथुन: कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, वैसे भी आप हर तरह से हावी रहेंगे।
कर्क: मित्र एवं सज्जन साथी मेहरबान तथा सपोर्टिव रहेंगे, शत्रु भी आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे, मान-सम्मान की प्राप्ति।
सिंह : खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं, गार्मैंट्स का काम करने वालों को भरपूर लाभ मिलेगा।
कन्या : व्यापार तथा कामकाज की दशा बेहतर, यत्नों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा।
तुला: उलझनों, झमेलों, पेचीदगियों वाला समय है, इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण काम हाथ में लेने से बचना चाहिए।
वृश्चिक: सितारा धन लाभ वाला, कारोबारी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी, यत्न करने पर कोई कामकाजी बाधा मुश्किल हटेगी।
धनु : राज दरबार में जाने पर जहां कामयाबी मिलेगी, वहीं बड़े लोग भी आपके प्रति लचकीला तथा सपोर्टिव रुख रखेंगे।
मकर: किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।
कुंभ: सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए खान-पान के मामले में पूरी एहतियात रखें, सफर भी टाल दें।
मीन : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी मगर घरेलू मोर्चे पर टैंशन रहेगी।