राष्ट्रीय कांग्रेस में बड़ा चेहरा बनकर उभरे रमिंदर आवला, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Edited By Updated: 11 Oct, 2021 11:24 PM

कांग्रेस में मेहनत का मोल मिलता है। कम से कम जलालाबाद के विधायक रमिंदर आवला इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। बूथ एजैंट से राजनीतिक सफर का आगाज करने वाले रमिंदर आवला को कांग्रेस ने पार्टी के प्रति निष्ठा, मेहनत, लगन और कर्मठता का मोल देते हुए अब राष्ट्रीय...

चंडीगढ़ : कांग्रेस में मेहनत का मोल मिलता है। कम से कम जलालाबाद के विधायक रमिंदर आवला इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। बूथ एजैंट से राजनीतिक सफर का आगाज करने वाले रमिंदर आवला को कांग्रेस ने पार्टी के प्रति निष्ठा, मेहनत, लगन और कर्मठता का मोल देते हुए अब राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी है। PunjabKesari

कांग्रेस प्रैसीडैंट ने अब रमिंदर आवला को कर्नाटक के महासचिव इंचार्ज के साथ राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपते हुए अटैच किया है। वहीं अंडेमान निकोबार द्वीप समूह से कांग्रेस सांसद कुलदीप राय शर्मा को भी कर्नाटक का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।

PunjabKesari
रमिंदर आवला ने आठ वर्षों तक जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई। दो साल के लिए पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर कार्यरत रहे। उनके इसी सेवा भाव के कारण जनता का उन्हें अटूट प्यार मिला। जनता के इसी प्यार ने उन्हें जलालाबाद जैसी अकाली पैठ वाली सीट पर विजय दिलाकर विधायक की कुर्सी पर बिठाया। 

PunjabKesari

जनता के साथ उनकी गर्मजोशी का ही नतीजा है कि आज रमिंदर आवला न केवल पंजाब बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक बड़ी पहचान बनकर उभरे हैं जिसे पहचानते हुए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी से नवाजा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!