राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पंजाब प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग 2026 हुआ संपन्न

Edited By Updated: 21 Jun, 2026 01:39 PM

rashtriya swayamsevak sangh punjab province sangh shiksha varg 2026 concludes

20 जून, 2026 शनिवार के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पंजाब प्रांत की और से चल रहे संघ शिक्षा वर्ग का समापन ऐ बी कॉलेज, पठानकोट में हुआ।

नेशनल डेस्कः 20 जून, 2026 शनिवार के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पंजाब प्रांत की और से चल रहे संघ शिक्षा वर्ग का समापन ऐ बी कॉलेज, पठानकोट में हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के नाते कर्नल (सेवानिवृत्त) सरबजीत सलारिया जी रहे। संघ के बारे में बात करते हुए कर्नल सलारिया ने बताया कि संघ ना केवल मौलिक अधिकार  ब्लकि मौलिक कर्तव्यों पर भी जोर देता है। संघ प्रत्येक व्यक्ति के मन में राष्ट्र भावना उत्पन्न करता है और देश के लिए कुछ करने का उत्साह निर्माण करता है।

PunjabKesari

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते डॉ मनमोहन सिंह जी ( प्रसिद्ध हृदयरोग चिकित्सक) का रहना हुआ। डॉक्टर साहब ने बताया कि शरीर की बीमारी का इलाज दवाई से होता है परन्तु समाज की बीमारी का इलाज केवल कानून के सहारे नहीं ब्लकि मूल्यों के आधार पर ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि संघ व्यक्तियों में ऐसे मूल्यों का निर्माण पिछले 100 बर्षों से लगातर कर रहा है। उन्होंने तीन संकल्प : चरित्र का संकल्प,  समाज का संकल्प,  राष्ट्र का संकल्प लेने का आग्रह किया।

PunjabKesari

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के नाते श्री बनवीर सिंह जी (क्षेत्र प्रचारक प्रमुख) का रहना हुआ। बनवीर सिंह जी ने बताया कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लगने वाला यह वर्ग एक  अति विशेष वर्ग माना जाएगा। उन्होंने वर्ग के उद्देशय, छोटे छोटे कार्यक्रमों के पीछे निर्माण होने वाले संस्कार, भारत का वैश्विक स्तर पर बढ़ती साख, भारत की विश्व शान्ति में भूमिका आदि का विस्तार में वर्णन किया। उन्होंने बताया कभी भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति ऐसी थी कि हमें अपना सोना गिरभी रखना पड़ता था और आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

PunjabKesari
बनवीर सिंह जी ने सतगुरु संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन को याद करते हुए उनके समाज को एक करने, समाजिक समरसता निर्माण करने एवं उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर बात की। श्री गुरु रविदास जी पूरे भारत के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं, जिनकी शिक्षाओं का लाभ पूरे मानव जगत को हमेशा मिलता रहेगा।

PunjabKesari

उन्होंने पंच परिवर्तन के लिए समाज में इसे स्थापित करने के लिए आह्वान भी किया। हम सब को ज्ञात रहे कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,  पंजाब प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग Gems Cambridge International school में 5 जून से चल रहा है,  जिसका आज 20 जून को समापन हुआ। वर्ग में कुल 111 शिक्षार्थी ने अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया,  जिसमें कृषक,  स्कूल विद्यार्थि,  कॉलेज विद्यार्थि, प्रोफेसर, रिसर्च स्कॉलर,  एवं निजी व्यावसायी करने वाले लोग शामिल हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!