Old ₹ 20 notes: RBI का बड़ा ऐलान: ₹20 का नया नोट लॉन्च, जानें पुराने नोटों का क्या होगा...

Edited By Anu Malhotra,Updated: 03 Jun, 2025 10:31 AM

rbi new  20 notes mahatma gandhi governor old  20 notes

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा है कि जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत ₹20 के नए नोट जारी किए जाएंगे। इन नोटों पर हाल ही में नियुक्त हुए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। हालांकि, आम जनता के लिए राहत की बात यह है...

नेशनल डेस्क – भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा है कि जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत ₹20 के नए नोट जारी किए जाएंगे। इन नोटों पर हाल ही में नियुक्त हुए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। हालांकि, आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि पहले से चलन में मौजूद सभी पुराने ₹20 के नोट – चाहे किसी भी गवर्नर के हस्ताक्षर हों – पूरी तरह वैध (Legal Tender) रहेंगे।

 नया क्या है इस बदलाव में?
-नए नोट पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे।
-डिज़ाइन वही रहेगा जो वर्तमान में चल रहे ₹20 के नोटों में है।
-पुराने नोटों को बंद या अमान्य नहीं किया गया है।
-यह सिर्फ गवर्नर बदलाव के तहत नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है।

 RBI ने क्या कहा?
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है: RBI जल्द ही संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले ₹20 के नए नोट जारी करेगा। यह नोट महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के तहत होंगे और इनका डिज़ाइन पूर्ववर्ती ₹20 के नोटों जैसा ही रहेगा।

आम लोगों के लिए क्या मतलब है इसका?
-आपको पुराने ₹20 के नोट बदलवाने की जरूरत नहीं है।
-लेनदेन में सभी पुराने नोट पहले की तरह स्वीकार किए जाएंगे।
-नया नोट महज एक हस्ताक्षर परिवर्तन है, जिसका आपके रोज़मर्रा के उपयोग पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

 क्या भविष्य में और भी बदलाव हो सकते हैं?
RBI समय-समय पर सुरक्षा मानकों और डिज़ाइन में सुधार के लिए नोटों में बदलाव करता रहता है। लेकिन यह स्पष्ट कर दिया गया है कि कोई भी नोट जब तक RBI द्वारा वापस नहीं लिया जाता, वैध मुद्रा बना रहता है।

  ध्यान रखें:
-नोट पर गवर्नर का नाम भले बदल जाए, लेकिन उसकी वैधता और मूल्य में कोई बदलाव नहीं होता।
-आपके पास रखे ₹20 के नोट पूरी तरह सेफ और लीगल हैं।
-नकली नोटों से बचने के लिए सुरक्षा फीचर्स की जानकारी रखें।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!