20 May Historical Events: क्यों खास है 20 मई की तारीख? टेलीस्कोप से पहली बार मिलीं थी अंतरिक्ष की तस्वीरें, जानिए बड़ी बातें

Edited By Updated: 20 May, 2026 11:23 AM

20 may historical events why is the date of 20 may special

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहले आंसू गैस के गोले कब छोड़े गए। दरअसल वह 20 मई 1965 का दिन था जब ब्रिटेन की पुलिस को प्रदर्शनकारियों और शांति भंग करने पर आमादा लोगों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की अनुमति दी गई। अन्य घटनाओं की बात करें...

20 May Historical Events : क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहले आंसू गैस के गोले कब छोड़े गए। दरअसल वह 20 मई 1965 का दिन था जब ब्रिटेन की पुलिस को प्रदर्शनकारियों और शांति भंग करने पर आमादा लोगों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की अनुमति दी गई। अन्य घटनाओं की बात करें तो यह दिन अंतरिक्ष इतिहास में भी एक महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। 

20 मई 1990 को हब्बल स्पेस टेलीस्कोप ने पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें धरती पर भेजी थीं। 20 मई 2025 को प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक जयंत नारलीकर का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। डॉ. नारलीकर को व्यापक रूप से ब्रह्मांड विज्ञान में उनके अग्रणी योगदान, विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के उनके प्रयासों और देश में प्रमुख अनुसंधान संस्थानों की स्थापना के लिए जाना जाता था। उन्हें ब्रह्माण्ड के स्थिर-अवस्था सिद्धांत के समर्थन के लिए भी जाना जाता है जो व्यापक रूप से स्वीकृत 'बिग बैंग' मॉडल का एक साहसिक प्रतिवाद था। 

यह भी पढ़ें: 20 May Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए आज कितना हुआ महंगा और कितना सस्ता? देखें पूरी लिस्ट

1996 में यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) ने उनके लोकप्रिय विज्ञान कार्यों के लिए उन्हें कलिंग पुरस्कार से सम्मानित किया था। डॉ. नारलीकर को 1965 में महज 26 वर्ष की उम्र में 'पद्मभूषण' से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2004 में 'पद्मविभूषण' से सम्मानित किया गया और महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें 2011 में राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'महाराष्ट्र भूषण' से सम्मानित किया था। 

20 मई 2025 को ही भारत के स्वदेशी परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में अहम योगदान देने वाले प्रसिद्ध वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एम आर श्रीनिवासन का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रीनिवासन को 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 20 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 

1609 : विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन। 

1873 : सैन फ्रैंसिस्को के कारोबारी लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जैकब डेविस को जीन्स का पेटेंट मिला।

1902 : क्यूबा को अमेरिका से आजादी मिली।

PunjabKesari

1927 : सऊदी अरब को ब्रिटेन से आजादी मिली। 

PunjabKesari

1932 : अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले बिपिन चंद्र पाल का निधन। 

1965 : कमांडर एम एस कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में सफल रहा। 

1965 : ब्रिटिश पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की अनुमति मिली। 

यह भी पढ़ें: इतिहास में पहली बार: मंदारिन भाषा के उपन्यास 'ताइवान ट्रैवलॉग' ने जीता इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार

1972 : इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज की आधारशिला रखी। 

1990 : हब्बल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरों भेजी। 

PunjabKesari

1995 : रूस ने मानव रहित अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया। 

यह भी पढ़ें: इतिहास में पहली बार: मंदारिन भाषा के उपन्यास 'ताइवान ट्रैवलॉग' ने जीता इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार

1998 : मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली 'पिनाका' का परीक्षण। 

2003 : पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन पर प्रतिबंध लगाया। 

2018 : हवाना में विमान दुर्घटना, विमान में सवार कुल 113 यात्रियों में से 110 की मौत। 

PunjabKesari

2019 : तजाकिस्तान की एक जेल में दंगा भड़कने की वजह से 32 लोगों की मौत। इसी दिन ब्राजील के बार में गोलीबारी में 11 लोगों की मौत। 

2021 : अफगानिस्तान में हजारा समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर किए गए हमले में 13 लोगों की मौत। 

2024 : छत्तीसगढ के कबीरधाम जिले में एक वाहन के घाटी में गिरने पर 19 लोगों की मौत। 

PunjabKesari

2025 : प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक जयंत नारलीकर का 86 वर्ष की उम्र में निधन। 

इसी दिन भारत के स्वदेशी परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में अहम योगदान देने वाले प्रसिद्ध वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एम आर श्रीनिवासन का 95 साल की उम्र में निधन। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!