RBI/Rs 100 Note: 100 रुपये के असली नोट कैसे पहचानें? RBI के बताए इन 7 संकेतों से मिनटों में करें जांच

Edited By Updated: 07 Jul, 2026 12:15 PM

rbi rs 100 note fake currency currency note security features indian rupees

RBI/Rs 100 Note: बाजार में खरीदारी करते समय कई बार ऐसे नोट मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर यह समझना मुश्किल हो जाता है कि वे असली हैं या नकली। ऐसे में थोड़ी-सी सावधानी आपको आर्थिक नुकसान और धोखाधड़ी से बचा सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 100 रुपये...

RBI/Rs 100 Note: बाजार में खरीदारी करते समय कई बार ऐसे नोट मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर यह समझना मुश्किल हो जाता है कि वे असली हैं या नकली। ऐसे में थोड़ी-सी सावधानी आपको आर्थिक नुकसान और धोखाधड़ी से बचा सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 100 रुपये के नोट की पहचान के लिए कई सुरक्षा फीचर्स बताए हैं, जिनकी मदद से कोई भी व्यक्ति आसानी से नोट की जांच कर सकता है। अगर आपके पास 100 रुपये का नोट है और उसकी असलियत को लेकर संदेह है, तो नीचे दिए गए सात प्रमुख संकेतों पर ध्यान दें।  

1. रोशनी में दिखेगा 100
100 रुपये के नोट में एक स्पेशल सी-थ्रू रजिस्टर दिया गया है। जब नोट को रोशनी के सामने रखा जाता है, तो इस हिस्से में साफ तौर पर ‘100’ दिखाई देता है। यह असली नोट की महत्वपूर्ण पहचान है।

2. देवनागरी में भी लिखा होता है मूल्य
असली 100 रुपये के नोट पर अंग्रेजी के साथ-साथ देवनागरी लिपि में भी ‘१००’ अंकित रहता है। यह सुरक्षा फीचर नकली नोटों में कई बार सही तरीके से नहीं बनाया जाता।

3. Ashoka Pillar का National Emblem
नोट पर अशोक स्तंभ का राष्ट्रीय प्रतीक भी प्रमुख सुरक्षा फीचर है। यह स्पष्ट और बारीक प्रिंटिंग के साथ बना होता है, जिसे ध्यान से देखकर आसानी से पहचाना जा सकता है।

PunjabKesari

4. गवर्नर के हस्ताक्षर और RBI का चिन्ह
नोट के दाहिनी ओर गारंटी संबंधी वचन, RBI गवर्नर के हस्ताक्षर और भारतीय रिजर्व बैंक का आधिकारिक प्रतीक स्पष्ट रूप से छपा होता है। इन सभी की प्रिंटिंग साफ और संतुलित दिखाई देती है।

5. नीचे दाईं ओर सीरियल नंबर
नोट के निचले Righ Side में सीरियल नंबर दिया जाता है। यह स्पष्ट, समान दूरी और सही Font में छपा होता है। किसी भी तरह की गड़बड़ी संदेह का कारण हो सकती है। 

6. ऊपर बाईं ओर भी होता है नंबर
100 रुपये के नोट के ऊपरी बाएं हिस्से में भी सीरियल नंबर मौजूद रहता है। दोनों स्थानों पर छपे नंबरों का डिजाइन और प्रिंटिंग गुणवत्ता एक जैसी होती है।

7. बीच में महात्मा गांधी की Clear Photo
नोट के सामने वाले हिस्से के बीच में महात्मा गांधी का साफ और High quality वाला चित्र होता है। यदि तस्वीर धुंधली या असामान्य लगे तो नोट की जांच जरूर करें।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!