Edited By jyoti choudhary,Updated: 26 Jun, 2026 06:19 PM

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 26 जून से 30 जून 2026 के बीच देश के विभिन्न राज्यों 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों के अलावा चौथा शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं।
बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 26 जून से 30 जून 2026 के बीच देश के विभिन्न राज्यों 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों के अलावा चौथा शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं।
कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?
- 26 जून: मुहर्रम के अवसर पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर सहित कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
- 27 जूनः चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे
- 28 जूनः रविवार की छुट्टी होगी।
- 29 जूनः शिमला में संत गुरु कबीर जयंती के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे
- 30 जूनः आइजोल में क्षेत्रीय सार्वजनिक अवकाश रेमना नी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी
हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM के जरिए 24 घंटे पैसे भेजने, प्राप्त करने और अन्य बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।
इसके अलावा NEFT/RTGS ट्रांसफर, चेकबुक के लिए आवेदन, डिमांड ड्राफ्ट, डेबिट-क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कई ऑनलाइन सेवाएं और अन्य बैंकिंग सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। हालांकि यदि किसी सेवा के लिए शाखा में जाना जरूरी है, तो छुट्टियों से पहले अपना काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा।