केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन...मुख्तार अंसारी आज होगा सुपुर्द-ए-खाक, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Pardeep,Updated: 30 Mar, 2024 05:27 AM

read the country s big news in morning news brief

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा बैंक खातों को फ्रीज करने और आयकर विभाग से 1823 करोड़ रूपए का भुगतान करने के लिए जारी ताजा नोटिस के विरोध में आज जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

नेशनल डेस्कः  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा बैंक खातों को फ्रीज करने और आयकर विभाग से 1823 करोड़ रूपए का भुगतान करने के लिए जारी ताजा नोटिस के विरोध में आज जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
PunjabKesari
उधर,  यूपी के माफिया रहे मुख्तार अंसारी की गुरुवार को बांदा जेल में तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। इसके बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया गया है। मुख्तार को शनिवार को मोहम्मदाबाद स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इसके लिए डीआईजी वाराणसी रेंज ओमप्रकाश सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ कब्रिस्तान का मुआयना भी किया है। 

राजस्थान में लोस चुनाव का पहला चरण : शनिवार तक नाम वापस लिए जा सकेंगे 
राजस्थान में आगामी लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण में जिन 12 सीटों पर मतदान होना है वहां नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी शनिवार तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 30 मार्च है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल की पुत्रवधू भाजपा में शामिल होंगी 
लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना पाटिल चाकूरकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगी। पार्टी के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। डॉ. अर्चना पाटिल चाकूरकर ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से दक्षिण मुंबई स्थित उनके आधिकारिक आवास ‘सागर' में मुलाकात की। 

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में खरगे, सोनिया गांधी व गहलोत का नाम 
कांग्रेस ने राजस्थान में आगामी लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी के 40 नेताओं के नाम वाली इस सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी नाम है। इसके अलावा सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट व कन्हैया कुमार का भी नाम है।

इंदौर से नई दिल्ली के बीच कोटा होकर चलेगी विशेष रेलगाड़ी 
अतिरिक्त यात्री भार के निस्तारण के लिए कोटा होकर इंदौर से नई दिल्ली के बीच विशेष रेलगाड़ी चलाई जाएगी। कोटा मंडल के अधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि गाडी संख्या 09309 इंदौर .नई दिल्ली सुपरफास्ट विशेष रेलगाड़ी 30 मार्च को इंदौर से शाम 5 बजे रवाना होकर रविवार को तड़के 4.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

कश्मीर में काफी हिस्सों पर हो रही है बारिश 
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार रात से हर तरफ बारिश हुयी है और अभी भी काफी स्थानों पर बारिश हो रही है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान केन्द्र शासित प्रदेश में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और हिमपात होने का अनुमान जताया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!