Edited By Parminder Kaur,Updated: 07 Mar, 2024 04:35 PM
Realme भारतीय ग्राहकों के लिए इशारों पर चलने वाला फोन लेकर आ रही है। इस फोन का नाम Realme Narzo 70 Pro 5G होगा। कंपनी ने फोन की झलक भी दिखाई है।
गैजेट डेस्क. Realme भारतीय ग्राहकों के लिए इशारों पर चलने वाला फोन लेकर आ रही है। इस फोन का नाम Realme Narzo 70 Pro 5G होगा। कंपनी ने फोन की झलक भी दिखाई है।
तस्वीर में फोन ग्रीन कलर ऑप्शन में नजर आ रहा है। हालांकि कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। Narzo 70 Pro 5G ग्लास बैक और डुअल टोन फिनिश के साथ देखा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि अपकमिंग डिवाइस सेगमेंट का पहला ऐसा फोन है, जो ग्लास डिजाइन के साथ लाया जा रहा है। फोन के बैक पैनल पर राउंड कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। कैमरा मॉड्यूल ग्लॉसी तो बाकी का हिस्सा मैट फिनिश के साथ दिखाई दिया है।
कंपनी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया है कि फोन OIS इनेबल्ड है और 50MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा के साथ लाया जा रहा है। इसके अलावा फोन पहले के मुकाबले 65 प्रतिशत लेस ब्लॉटवेयर के साथ लाया जा रहा है।