आज से Redmi Note 15 5G SE की Sale शुरू, Flipkart पर उपलब्ध; कई बैंक ऑफर्स के साथ खरीदें

Edited By Updated: 07 Apr, 2026 12:19 PM

redmi note 15 5g se sale begins today available on flipkart buy with multiple b

Gadget Desk: अगर आप 25 हजार रुपये के बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Redmi Note 15 5G SE की बिक्री आज यानी 7 अप्रैल से शुरू हो गई है। यह फोन दोपहर 12 बजे से Flipkart पर उपलब्ध है और कई बैंक ऑफर्स के साथ...

Gadget Desk: अगर आप 25 हजार रुपये के बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Redmi Note 15 5G SE की बिक्री आज यानी 7 अप्रैल से शुरू हो गई है। यह फोन दोपहर 12 बजे से Flipkart पर उपलब्ध है और कई बैंक ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 15 5G SE की Sale शुरू

रेडमी का नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G SE अब बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 19,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 23,999 रुपये में आता है।

Flipkart पर उपलब्ध

अगर आप इस फोन को Mi.com से खरीदते हैं, तो ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड या EMI ट्रांजैक्शन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं Flipkart से खरीदने पर ICICI के अलावा HDFC, SBI और Flipkart Axis बैंक कार्ड पर भी 2,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। यह स्मार्टफोन तीन रंगों—कार्बन ब्लैक, फ्रॉस्टेड व्हाइट और क्रिमसन रेड में आता है। बाजार में इसका मुकाबला vivo T5x 5G और Motorola Edge 60 Fusion 5G जैसे फोन्स से माना जा रहा है।

फीचर्स की बात करें तो:

यह फोन Android 15 पर आधारित HyperOS 2 पर चलता है
इसमें 6.7 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है
फोन में 5800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है
इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जो अच्छा परफॉर्मेंस देता है
कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 20MP फ्रंट कैमरा है
फोन IP65 और IP66 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है
कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.1, Wi-Fi, USB Type-C, GPS और 4G LTE सपोर्ट मिलता है
सिक्योरिटी के लिए अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!